Saturday, July 27, 2024
Homeबिलासपुरkiratpur ner chowk expressway : फोरलेन बनने से हो गयी मौज,सफर होगा...

kiratpur ner chowk expressway : फोरलेन बनने से हो गयी मौज,सफर होगा सुहाना

कीरतपुर से नेरचौक ( kiratpur ner chowk expressway )  तक बन रहा फोरलेन रोमांच से भरपूर होगा और इस पर सफर आसान एवं सुहाना होगा। मंडी भराड़ी पुल से लेकर भगेड़ तक का सफर बहुत ही शानदार है। ऐसे में मई अंत में फोरलेन जनता को समर्पित किए जाने की योजना है, जिसके लिए काम प्रगति पर है। लोगों के लिए बहुत लाभदायक सिद्ध होगा। यह फोरलेन टूरिस्टों को भी अब मनाली जाने के लिए उनके समय व धन की बचत किया करेगा।

kiratpur ner chowk expressway

kiratpur ner chowk expressway के एक तरफ ऊंची-ऊंची पहाडिय़ां तो दूसरी तरफ बहती गोबिंद सागर झील पर्यटकों के सफर को और चमकीला बनाएगी। इसके सबसे बड़ी बात इस फोरलेन के शुरू होने से अब लोगों को पुराने एनएच-205 पर गर्मियों में अक्सर लगने वाले जाम से निजात भी मिलेगी।

 

तो बरसात के दिनों में जगह-जगह ल्हासों से बंद रहने वाली समस्या से भी वाहन चालक इस फोरलेन के शुरू होने पर बच सकेंगे। नए फोरलेन में कीरतपुर से लेकर हराबाग तक पांच टनल, 22 बड़े पुल और 15 छोटे पुलों समेत कुल 37 पुलों से होकर यह फोरलेन गुजरेगा। हिमाचल में इस फोरलेन की शुरुआत सबसे लम्बी ( Kainchimod tunnel )टनल कैंचीमोड़ से होगी, जिसकी कुल लंबाई 1800 मीटर होगी। इसी माह बिलासपुर दौरे पर आए केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी अपने बिलासपुर दौरे के दौरान मई माह में इस फोरलेन को शुरू करने की बात कही है। उन्होंने कहा है कि 15 मई तक यह फोरलेन बनकर तैयार होगा और केंद्रीय राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के कर कमलों से इसका उद्घाटन करवाया जाएगा।

kiratpur ner chowk expressway के सफर में दिखेगा रेलवे की छुकछुक का नजारा 

खास बात यह है कि फोरलेन के साथ ( bhanupalli bilaspur railway line )भानुपल्ली-बिलासपुर-बैरी ब्रॉडगेज रेलवे लाइन भी गुजर रही है लिहाजा फोरलेन से पर्यटकों को रेलवे की छुकछुक का नजारा भी देखने को मिलेगा। जकातखाना में रेलवे का एक बड़ा जंक्शन बन रहा है और इसके समीप ही रेलवे व फोरलेन की क्रॉसिंग भी है। ऐसे में फोरलेन और रेलवे के माध्यम से हिमाचल की वादियों का सफर रोमांच से भरपूर होगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments