Sunday, May 12, 2024
Homeमंडीसुकेत वन मंडल में वन मित्रों की भर्ती की तिथियां जारी

सुकेत वन मंडल में वन मित्रों की भर्ती की तिथियां जारी

6 से 8 फरवरी तक सुंदरनगर में आयोजित होगा फिजिकल और ग्राउंड टेस्ट

6 रेंजों में भरे जाएंगे 72 पद,3200 अभ्यार्थी देंगे ग्राउंड व फिजिकल टेस्ट

महेश शर्मा, सुंदरनगर

वन मंडल सुकेत के अंतर्गत आने वाली 6 वन रेंजों में वन मित्र भर्ती 6 से लेकर 8 जनवरी तक आयोजित होगी।जानकारी देते हुए वन मंडलाधिकारी सुकेत राकेश कटोच ने बताया कि प्रदेश वन विभाग की ओर से वन मित्र भर्ती को लेकर मांगे गए आवेदनों के बाद अब अभ्यार्थियों के फिजिकल और ग्राउंड टेस्ट का आयोजन वन मंडल सुंदरनगर में 6 से 8 जनवरी तक आयोजित किया जाएगा।वन मंडल की 6 वन रेंजों में कुल 72 वन मित्रों के पदों को भरा जाएंगे,जिसके लिए कुल 3200 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।Dates released for recruitment of Van Mitras in Suket Forest Division

6 जनवरी को बलद्वाड़ा और सरकाघाट रेंज के आवेदनकर्ता अभ्यार्थियों ,7 जनवरी को जयदेवी और झूंगी वन रेंजों और 8 जनवरी को सुकेत और कांगू वन रेंजों के अंतर्गत आने वाले अभ्यार्थियों के फिजिकल और ग्राउंड टेस्ट हेतु साक्षात्कार सुबह 8 बजे से समाप्त होने तक लिए जाएंगे।फिजिकल टेस्ट हेतु अभ्यार्थियों को हिमाचल प्रदेश वन अकादमी करनोड़ी सुंदरनगर के ग्राउंड में ठीक सुबह 8 बजे रिपोर्ट करनी होगी।वन मित्र भर्ती के सफल आयोजन हेतु सुंदरनगर प्रशासन, पुलिस व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों का सहयोग मांगा गया है।

सभी अभ्यर्थी अपने साथ पानी और अन्य खाने पीने की वस्तुएं साथ ला सकते है।वन मित्रों की भर्ती हेतु किसी भी अभ्यार्थी को वन विभाग की ओर से कोई भी लिखित सूचना अथवा संदेश नहीं भेजा जाएगा।अभ्यार्थी अधिक जानकारी के लिए वन मंडल सुंदरनगर और अपने वन रेंज के आरओ सहित पंचायत प्रधान व सदस्यों से संपर्क कर सकते है अथवा डिवीजन कार्यालय नंबर 01907267228 , एसीएफ सुकेत 98577 57677,आरएफओ सुकेत 94184 37014,आरएफओ जयदेवी 82196 73326,आरएफओ बलद्वाड़ा 88942 07621,आरएफओ कांगू 98164 98344,आरएफओ झूंगी 82199 66800 और आरएफओ सरकाघाट 82192 42942 पर सम्पर्क कर सकते है।

RELATED ARTICLES

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments