Saturday, May 18, 2024
Homeकाँगड़ालोकसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ बैठकों का अभियान...

लोकसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ बैठकों का अभियान जारी

बैजनाथ// विजय कुमार

हिमाचल प्रदेश सरकार में मुख्य संसदीय सचिव एवं विधायक किशोरी लाल ने लोकसभा चुनावों की तैयारीयों को लेकर कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारीयों व अग्रणी संगठनों के साथ बैठकों का अभियान शुरू करते हुए पार्टी की जीत के लिए रोडमेप की मुहिम को जोरों शोरों से शुरू कर दिया है।

किशोरी लाल ने शिव मंदिर न्यास कमेटी बैजनाथ एवं महाकाल के समस्त गैर सरकारी सदस्यों कांग्रेस अनुसूचित जनजाति के कार्यकारिणी सदस्यों व शिव शक्ति यूनियन बैजनाथ के सभी सदस्यों के साथ चुनावी बैठक करते हुए आगामी लोकसभा चुनावों की तैयारीयों को लेकर विस्तृत रूप से चर्चा की। इसके साथ किशोरी लाल ने सभी पार्टी कार्यकर्ताओं से अपने अपने बूथ में कांग्रेस पार्टी की जनकल्याणकारी नीतियों व भाजपा की जनविरोधी नीतियों को घर द्वार तक पहुंचाने के उचित दिशा निर्देश जारी किए हैं। इसके साथ उन्होंने कहा की बैजनाथ चुनाव क्षेत्र से इस बार लोकसभा चुनावों में काफ़ी अच्छी बढ़त हासिल होगी जिसके लिए बैजनाथ में कांग्रेस पार्टी कार्यरत है। इस मौके पर कांग्रेस पार्टी के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments