Saturday, July 27, 2024
Homeमंडीडेढ़ महीना बीत जाने के बाद भी राकेश उर्फ विक्की का कोई...

डेढ़ महीना बीत जाने के बाद भी राकेश उर्फ विक्की का कोई सुराग नहीं

महिला मंडल बनवार कलां ने पुलिस व प्रशासन से विक्की को ढूंढने की लगाई गुहार

स्वतंत्र हिमाचल

धर्मपुर (डी.आर कटवाल)

धर्मपुर पंचायत के वार्ड बनवार कलां के राकेश उर्फ विकी पुत्र दुर्गादास पिछले डेढ़ महीने से लापता है और डेढ़ महीना बीत जाने के बावजूद पुलिस व प्रशासन के ढूंढने से भी वह नहीं मिल पाया है। यहां बताना जरूरी होगा कि विक्की के पिता दुर्गादास की पिछले वर्ष मृत्यु हो चुकी है। और घर में अकेली इसकी मां सरसा देवी रहती है। और उसके पास कमाने वाला कोई भी नहीं है। एक सहारा बेटे का था मगर वह भी पिछले डेढ महीने से लापता है और आज जब इसकी मां से बात की तो इसकी आंखों में आंसुओं के सिवा कुछ ना था।

 

महिला मंडल बनवार कलां की प्रधान उर्मिला देवी, जयवंती देवी, नीतू देवी, कमली देवी, गुड्डी देवी, सरिता देवी, चंचला देवी, कल्पना देवी, अति देवी, अमृता देवी, विमला देवी, वंदना देवी,विक्की की मां सरसा देवी इत्यादि गांव वासियों ने पुलिस, प्रशासन,व हिमाचल सरकार के मुख्यमंत्री से गुहार लगाई है कि डेढ़ माह से लापता राकेश उर्फ विक्की का सुराग लगाया जाए। प्रेस को जारी अपने वक्तव्य में उपरोक्त लोगों ने बताया कि राकेश उर्फ विक्की ग्राम पंचायत बहरी में पिछले दो वर्षों से मजदूरी करता था और गत डेढ़ माह पहले वह अचानक वहां से गायब हो गया है इस बारे में गांव वालों ने भी पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
महिला मंडल बनवार कलां ने पुलिस और प्रशासन को चेताया है कि अगर 15 दिनों में राकेश उर्फ विक्की का पता नहीं लग पाया तो वह पुलिस थाना धर्मपुर का घेराव करेंगे।

 

इस बारे जब थाना प्रभारी धर्मपुर सुरजीत सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर हिमाचल प्रदेश के सभी थानों को इसकी सूचना भेज दी है अभी तक कोई पता नहीं चला हुआ है और छानबीन जारी है।

 जहां कहीं भी किसी को दिखाई दे तो इस नंबर पर संपर्क करें :   9817566598

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments