अंब, अविनाश चौहान
उपमंडल की नगर पंचायत अंब में शुक्रवार को स्वच्छता पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नगर पंचायत अंब की अध्यक्षा इंदु धीमान ने अलग-अलग वार्डो की महिलाओं व स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी हुई महिलाओं को स्वच्छता की शपथ दिलाई। इस मौके पर बोलते हुए इन्दु धीमान ने कहा कि महिलाएं समाज का एक अभिन्न अंग है। महिलाओं के सहयोग के बिना कोई भी कार्य संपन्न नहीं हो सकता है।
आज हम सब महिलाएं अपने समाज को साफ व स्वच्छ रखने की शपथ लेती हैं। जब तक हम अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ नहीं रखेगी हमारी आने वाली पीढ़ियां हृष्ट-पुष्ट नहीं हो पाएंगी इसलिए हम सबका दायित्व बनता है कि हम अपने आसपास के वातावरण को साफ रखें अपने नगरपंचायत को साफ रखें अपने देश को साफ रखें। उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाएं तो पहले ही बढ़-चढ़कर नगर पंचायत का साथ दे रही है मैं उम्मीद करती हूं कि वह निकट भविष्य में भी इसी तरह हमारा साथ देंगी और अपनी नगर पंचायत को साफ सुथरा रखने में अपनी भूमिका निभाएंगी। इसके बाद नगर पंचायत के अधिकारियों व कर्मचारियों ने एक रैली भी निकाली।