Saturday, July 27, 2024
Homeसोलननालागढ़हेल्प द गर्ल्स ग्रुप'संस्था ने वन महोत्सव के उपलक्ष पर गुरुनानक स्कूल...

हेल्प द गर्ल्स ग्रुप’संस्था ने वन महोत्सव के उपलक्ष पर गुरुनानक स्कूल जगातखाना में रोपी हरियाली

विद्यालय में 50 से अधिक फलदार पौधों का पौधारोपण कर पर्यावरण प्रति किया जागरूक

नालागढ़ /ऋषभ शर्मा

गुरुनानक पब्लिक स्कूल जगातखाना में ‘हेल्प द गर्ल्स ग्रुप’ संस्था की और से वन महोत्सव के उपलक्ष पर वीरवार को सुबह करीब 8 बजे से वृक्षा रोपण किया गया जिसमें विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गए। इस दौरान संस्था की प्रधान शंकुतला पटियाल व उपप्रधान डा. आशिमा जैन और संस्था के सदस्य स्वाति भरतिया, श्रुति राणा, भानु गौतम, डा. किरण शर्मा, सुचित्रा कौंडल, अंजू जैन, निशा राखिया, पुनम गुप्ता, विनिता गुप्ता आदि उपस्थित थे। समारोह की शुरुआत में अध्यापिका रामवीर कौर ने संस्था के सदस्यों का अपने अनमोल शब्दों से अभिनंदन किया।


स्कूल के अध्यक्ष सरदार नसीब सिंह, प्रधानाचार्या जितेंन्द्र कौर, उप‌प्रधानाचार्या अंजना सेठी, सचिव सरदार महेन्द्र सिंह, ट्रस्ट के सदस्य स. कुलवंत सिंह ने संस्था के सभी सदस्यों का पुष्प- अभिवादन किया।
संस्था की तरफ से विद्यालय में 50 से अधिक फलदार पौधों का रोपण किया गया जो कि आने वाले समय में गहरी छाया के साथ-साथ फल भी देंगें।

संस्था की प्रधान शंकुतला पटियाल ने पेड़ पौधों के महत्व को समझाते हुए बताया
कि पेड़-पौधे धरती और पर्यावरण का श्रृंगार है। हमें आस-पास के पर्यावरण को हमेशा साफ-सुथरा रखना चाहिए और अधिक से अधिक वृक्षा रोपण करते रहना चाहिए।
स्कूल के प्रधानाचार्या जितेंन्द्र कौर ने भी संस्था के सदस्यों से वायदा किया कि जिस प्रकार विद्यालय में विद्यार्थियों के उत्तरदायित्व को संभालते है उसी प्रकार
वे इन पौधों की भी दिन रात संभालकर देख-रेख करेगें।
समारोह के अंत में संस्था की प्रधान व उपस्थित सदस्यों ने स्कूल के चेयरमैन प्रधानाचार्या उपप्रधानाचार्या, ट्रस्ट के सदस्य व ‘इको क्लब’ के मुखिया शिवम शर्मा को पर्यावरण- अभिवादन करते हुए पौधों के गमले उपहार में दिए।
संस्था की प्रधान शंकुतला पटियाल ने पटियाल इंडस्ट्रीज की तरफ से स्कूल के लिए 5100 रुपये सहायता राशि भेंट की।
अंत में स्कूल की’ हैड गर्ल’ हरप्रीत कौर ने संस्था के सभी सदस्यों का हार्दिक धन्यवाद किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments