Saturday, July 27, 2024
Homeसोलनमुख्यमंत्री सुक्खू के चेहते बबलू पंडित बने इंटक के राष्ट्रीय सचिव

मुख्यमंत्री सुक्खू के चेहते बबलू पंडित बने इंटक के राष्ट्रीय सचिव

 मजदूरों को हक दिलाने के लिए  करेंगे आवाज बुलंद : बबलू पंडित 
 बबलू पंडित पूर्व में इंटक प्रदेश अध्यक्ष के रूप में दे चुके है सेवाएं

बद्दी(राकेश ठाकुर)

बद्दी के  मनोहर लाल उर्फ बबलू पंडित को युवा राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (युवा इंटक) का राष्ट्रीय सचिव बनाया है। इस बाबत यूथ इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव कुमार पांडेय ने इंटक राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर दुबे के नेतृत्व में बबलू पंडित को राष्ट्रीय सचिव नियुक्त करते हुए पत्र जारी किया है। पांडेय ने उनकी इंटक के प्रति अनुभव, सक्रियता सहित कर्मठता को देखते हुए उक्त पद सौंपा है।

पांडेय ने आशा जताते हुए कहा है कि वे हिमाचल में इंटक को मजबूती प्रदान करते हुए मजदूर हित में कार्य करेंगे। साथ ही साथ नौजवानों को जोड़ कर संगठन का विस्तार करेंगे और संगठन हित में हमेशा कार्य करते रहेंगे। इस पद पर नियुक्ति के बाद बबलू पंडित ने कांग्रेस की rराष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकांर्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, हिमाचल प्रदेश प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, इंटक राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर दुबे  व यूथ इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव कुमार पांडेय का आभार प्रकट किया है।

 

बबलू पंडित ने कहा कि कांग्रेस पार्टी एक ऐसी पार्टी ने जिसने हमेशा लोगों विकास के लिए अनेकों कार्य किए है। पार्टी मजदूरों व गरीबों की पार्टी है। उन्होंने कहा कि संगठन ने उन्हें जो जिम्मेवारी दी है, वो उसे पूरी ईमानदारी से निभाते हुए संगठन को मजबूत करने के लिए युवाओं को जोड़ेंगे।

 

इस जिम्मेदारी का हरसंभव निर्वहन करने की कोशिश करेंगे और मजदूरों को हक दिलाने आवाज बुलंद करेंगे और मजदूरों को शोषण कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नई जिम्मेदारी मिलने पर उनके चाहने वालों में खुशी की लहर दौड़ गई। बद्दी स्थित उनके आवास पर शुभचिंतक बधाई देने पहुंच रहे हैं। ज्ञात हो कि बबलू पंडित मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के चेहते माने जाते है और लंबे समय से इंटक से जुड़े हुए हैं। इसके पूर्व वे हिमाचल प्रदेश के इंटक अध्यक्ष भी रह चुके है और बबलू पंडित को निर्भीक छवि के नेता के रूप में देखा जाता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments