Sunday, May 12, 2024
Homeऊनाबंगाणासामाजिक कल्याण संस्था उड़ान समूह द्वारा आयोजित किया गया उड़ान सेट टैलेंट...

सामाजिक कल्याण संस्था उड़ान समूह द्वारा आयोजित किया गया उड़ान सेट टैलेंट सर्च एग्जाम 2024

राकेश राणा //बंगाणा

सामाजिक कल्याण संस्था उड़ान समूह द्वारा 11 फरवरी 2024 को 10+1 तथा 10+2 में पढ़ रहे छात्रों के लिए साइंस एप्टीट्यूड टेस्ट 2024 का सफल आयोजन किया गया। यह एग्जाम ऊना, बंगाणा तथा अंब में आयोजित किया गया।

इस प्रतिष्ठित एग्जाम में लगभग 150 विद्यार्थियों ने भाग लिया और अपनी मेहनत को परखा। इस एग्जाम का उद्देश्य विद्यार्थियों की अब तक हासिल की गई शिक्षा को परख कर भविष्य में आने वाले प्रतिष्ठित एग्जाम जैसे नीट , जेई मैंस, एनडीए इत्यादि की तैयारी  को नई दिशा देना है ।

संस्था के मुख्य संरक्षक  योगराज भारद्वाज द्वारा बताया गया कि इस प्रतियोगी परीक्षा में 60 प्रतिशत अंक की अनिवार्यता को पूर्ण कर मेरिट में स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को संस्था द्वारा अपने वार्षिक समारोह में विशेष रूप से छात्रवृत्ति तथा उत्कृष्टता प्रमाण पत्र दे कर सम्मानित किया जाएगा।

इस प्रतियोगिता में चयनित छात्रों  को छात्रवृत्ति के रूप में 54600 रूपए की राशि डिजिटल माध्यम से प्रदान की जाएगी।इस एग्जाम को सफल बनाने के लिए संस्था के मुख्य संरक्षक  योगराज भारद्वाज द्वारा प्रधानाचार्य ऊना, प्रधानाचार्य बंगाणा सुरजीत, प्रधानाचार्य अंब,सुखराम शर्मा,राममूर्ति शर्मा, विपिन सोहेल,संजीव भारद्वाज ,मनोज कुमार,प्यारे लाल शर्मा, पंकज शर्मा, रजत शर्मा, मनीष शर्मा, सुनील शर्मा,बबिता चंदेल, मनोज शर्मा, अनु ठाकुर, दीपक पठानिया , अनुपम शर्मा,रजनीश कुमार का विशेष रूप से धन्यवाद किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments