प्रधानाचार्य अदित कंसल ने विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित किया
नालागढ़ //ऋषभ शर्मा
राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मानपुरा में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा योजना के तहत प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के चारों सदन व्यास सतलुज ,रवि और यमुना के 12 विद्यार्थियों ने भाग लिया इस प्रतियोगिता में रवि सदन के कीर्ति कार्तिक और अनुज ने प्रथम तथा यमुना सदन के संजय राघव और इशिका ने द्वितीय स्थान हासिल किया प्रतियोगिता का आयोजन सड़क सुरक्षा क्लब की प्रभारी निशा कुमारी द्वारा किया गया क्लब की सदस्य उमा शर्मा और रीमा ठाकुर ने भी अपनी सक्रिय भागीदारी निभाई।

प्रधानाचार्य अदित कंसल ने प्रतियोगिता में प्रथम और द्वितीय स्थान पर आए सदन के विद्यार्थियों को सम्मानित किया और विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा नियम के बारे में अवगत करवाया।
प्रधानाचार्य ने कहा कि बिना हेलमेट दो पहिया वाहन न चलाएं, गाड़ी चलाते समय मोबाइल का प्रयोग ना करें, तेज रफ्तार से वाहन ना चलाएं, वाहन चलाते समय गति सीमा पर नियंत्रण रखें और अन्य वाहनों से दूरी बनाए रखें। इस अवसर पर कंचन शर्मा, सुखदेव, रवि प्रकाश, मुक्ता गुप्ता, सीमा, रीना, कुसुम, रेखा, कमलेश और पुष्प लता उपस्थित रहे।