Monday, May 20, 2024
Homeमंडीउप प्रधान आत्महत्या मामले में पंचायत प्रधान गिरफ्तार

उप प्रधान आत्महत्या मामले में पंचायत प्रधान गिरफ्तार

मंडी /यशपाल ठाकुर

 

मंडी की ग्राम पंचायत बासा के उपप्रधान आत्महत्या प्रकरण में पंचायत प्रधान द्वारा जिला सत्र न्यायालय में दायर अग्रिम जमानत याचिका को अदालत ने खारिज कर दिया है। अदालत से जमानत याचिका खारिज होते ही पुलिस ने पंचायत प्रधान को गिरफ्तार कर लिया है। और मामले में पूछताछ शुरू कर दी है। बता दें कि स्थानीय पंचायत बासा के उपप्रधान दीवान चंद गुप्ता ने आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने जब मृतक उपप्रधान के शव को अपने कब्जे में लिया था। उस दौरान पुलिस को मृतक की जेब से एक सुसाइड नोट मिला था। जिसमें मृतक उपप्रधान ने प्रधान पर प्लॉट आबंटन और हो रहे भ्रष्टाचार व धोखाधड़ी करने का सीधा आरोप लगाया था। सुसाइड नोट बरामद होने के बाद पुलिस ने पंचायत प्रधान राजेंद्र कुमार के खिलाफ अधिनियम की धारा 306 के तहत मामला दर्ज किया। शुक्रवार को जैसे ही आरोपी की जमानत याचिका खारिज की। पुलिस ने प्रधान को गिरफ्तार कर लिया है। डीएसपी हैड क्वाटर देव राज ने प्रधान की गिरफ्तारी की पुष्टि की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments