Saturday, July 27, 2024
Homeशिमलासीएम सुक्खू ने अपनी जमा पूँजी आपदा रहत कोष में दी दान

सीएम सुक्खू ने अपनी जमा पूँजी आपदा रहत कोष में दी दान

शिमला/यशपाल ठाकुर

सुखविंदर सुक्खू ने आज एक बड़ी नज़ीर पेश करते हुए अपनी सारी जमा पूँजी आपदा रहत कोष में दान दे दी। उनके, उनकी पत्नी और बेटियों के खातों में कुल जमा 51 लाख रुपए का चेक बनाकर उन्होंने आपदा राहत कोष में दान दिया है। अब उनके खातों में महज़ 17 हज़ार बचे हैं। यह अपने आप में काफी अहम् है।

आज तक किसी मुख्यमंत्री ने ऐसा नहीं किया। कोरोना काल में सभी ने अपना कुछ माह का वेतन दिया था। सिंघा ने एक साल का वेतन राहत कोष में दिया था। कर्मचारियों की भी तीन दिन की सैलरी जमा की गयी थी। इस बार भी कर्मचारियों की एक दिन और विधायकों की एक महीने की बेसिक सैलरी आपदा राहत कोष में जमा हुई है। लेकिन निजी तौर पर ऐसा कदम किसी नेता ने नहीं उठाया है जबकि 68 में से 63 विधायक करोड़पति हैं। तीन के पास सौ करोड़ से अधिक की संपत्ति है। महज 5 विधायक ऐसे हैं जो करोड़ पति नहीं हैं। ऐसे में अब यह उन सबके लिए भी एक उदाहरण है।

वे जब दसवीं में थे तब उन्होंने अपना खर्च नौकरी करके चलाना शुरू कर दिया था। आज वे मुख्यमंत्री बने हैं तो उनके जहन में यह बात आई के ईश्वर ने जब सामर्थ्य दिया है तो मदद करनी चाहिए। उन्होंने पत्नी से बात की तो उन्होंने भी हामी भर दी। बताते चलें कि मुख्यमंत्री की माता जी भी पिछले हफ्ते उनको मिलने वाली पारिवारिक पेंशन में से 51 हज़ार आपदा राहत कोष में दे चुकी हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments