Sunday, May 12, 2024
Homeऊनाबंगाणातेंदुए को पकड़ने के लिए अरलू के जंगलों में वन विभाग ने...

तेंदुए को पकड़ने के लिए अरलू के जंगलों में वन विभाग ने लगाया पिजंरा

राकेश राणा// बंगाणा

मंगलवार देर शाम राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अरलू स्कूल की छात्रा प्रियंका जो कि छुट्टी के बाद घर लौट रही थी।तभी पीछे से जंगली तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया था।और उसको घायल कर भाग गया था।

बल्ह गांव के स्कूली छात्र छात्राओं को वीरवार को भी समूह तथा हाथ में डंडे लेकर स्कूल जाते हुए देखा गया।
स्थानीय लोगों द्वारा वन विभाग को उक्त स्थान के आसपास तेंदुए को पकड़ने के लिए पिजंरा लगाने की मांग की गई थी। ताकी समय रहते इस तेदुएं को पकड़ा जाए।और जनता को राहत मिले।


वन विभाग के रेंज अधिकारी अंकुश आंनद ने जानकारी देते हुए बताया कि अरलू दमोह बल्ह के मध्य तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग द्वारा पिंजरे का प्राबधान करवा दिया गया है

जिसकी देखरेख बीओ सुभाष चंद, फोरेस्ट गार्ड मधु बाला, फोरेस्ट गार्ड कर्ण सिंह सहित अन्य टीम सदस्य क्षेत्र में तेंदुए की हरकत पर नजर रखे हुए हैं।

बहीं पर जिला ऊना वन विभाग अधिकारी सुशील राणा ने क्षेत्र वासियों से भी इस मामले में सहयोग की मांग की है।और तेंदुए की सुचना मिलते ही विभाग को सुचना देने का आग्रह किया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments