Saturday, July 27, 2024
Homeसोलननालागढ़मुख्यमंत्री दून विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर

मुख्यमंत्री दून विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर

नालागढ़/प्रवीन कौशिक

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू 12 अप्रैलको सोलन ज़िला के दून विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर आ रहे हैं।
सुखविंदर सिंह सुक्खू 12 अप्रैल, 2023 को प्रातः 10.30 बजे नवोदय विद्यालय कुनिहार पहंचेंगे।मुख्यमंत्री तदोपरांत प्रातः 10.40 बजे गम्भर खड्ड बनिया देवी-बुघार मार्ग पर पुल तथा सड़क का लोकार्पण करेंगे।


मुख्यमंत्री प्रातः 11.30 बजे सनसिटी मार्ग बद्दी पर साईकल ट्रैक की आधारशिला रखेंगे। सुखविंदर सिंह सुक्खू इसके उपरांत, बद्दी में प्रदेश लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता के कार्यालय एवं आवास का शिलान्यास करेंगे।
 मुख्यमंत्री तदोपरांत सिरसा नदी पर हररायपुर-चुनरी मार्ग पर 180.20 मीटर लम्बे डबल लेन पुल की आधारशिला रखेंगे।
 कल्याणपुर में महिला पुलिस थाना बद्दी का लोकार्पण करेंगे। सुखविंदर सिंह सुक्खू दिन में 02.00 बजे हनुमान चैक बद्दी में एक विशाल जनसभा को सम्बोधित करेंगे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments