Saturday, July 27, 2024
Homeसोलननालागढ़बसपा प्रदेश प्रभारी अशोक सिद्धार्थ पूर्व राज्यसभा सांसद और दयाचंद 28 मई...

बसपा प्रदेश प्रभारी अशोक सिद्धार्थ पूर्व राज्यसभा सांसद और दयाचंद 28 मई को शिमला में

 

नालागढ/ऋषभ शर्मा

 

बसपा सुप्रीमो मायावती द्वारा हिमाचल प्रदेश में बसपा पार्टी संगठन के कार्यकलापों तथा पार्टी के जनाधार को बढ़ाने आदि के संबंध में अशोक सिद्धार्थ पूर्व राज्यसभा सांसद और दयाचंद को बसपा हिमाचल प्रदेश का प्रभारी नियुक्त किया है।
विक्रम सिंह नायर, प्रदेश महासचिव ने सोलन जिले के नालागढ़ में बताया की बसपा सुप्रीमो मायावती ने हिमाचल प्रदेश में अलग अलग स्तरो पर मिली जानकारी के आधार पर कड़ा संज्ञान लेकर हिमाचल प्रदेश में बसपा पार्टी का जनाधार बढाने के लिए अशोक सिद्धार्थ पूर्व राज्यसभा सांसद को हिमाचल प्रदेश का मुख्य प्रभारी नियुक्त किया गया है।

BSP state in-charge Ashok Siddharth, former Rajya Sabha MP and Dayachand in Shimla on May 28.
इसी संदर्भ में बसपा हिमाचल प्रदेश के पदाधिकारी और कार्यकर्ता रविवार 28 मई 2023 को सुबह 11 बजे नव नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी के शिमला आगमन पर बसपा के चुनाव निशान हाथी के नीले झंडे के रंग में रंगे हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में स्थिति बसपा प्रदेश कार्यालय, न्यू शिमला में जोरदार स्वागत करेंगे।
इस कार्यक्रम के दौरान बसपा के प्रदेश प्रभारी हिमाचल प्रदेश के दुर्गम क्षेत्रों से आए कार्यकर्ताओ के साथ मिलकर हिमाचल प्रदेश की भौगोलिक स्थिति, लोकल संस्कृति और प्रार्टी के कार्यकलापों आदि पर खुलकर चर्चा करेगे जिसके लिए बसपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments