Sunday, May 12, 2024
Homeऊनाराज्य के डबल इंजन नहीं बल्कि ट्रिपल इंजन से सीएम सुक्खू करवा...

राज्य के डबल इंजन नहीं बल्कि ट्रिपल इंजन से सीएम सुक्खू करवा रहे कार्य : भुट्टो

सीएम सुखबिंदर दूरगामी सोच के नेता, सीएम के फैसलों से भाजपा को हो रही परेशानी,

 राकेश राणा,बगाणा —— हिमाचल प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री आदरणीय सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा पहली कैबिनट में ओपीएस महिलाओं के 15 सौ रुपये देने और कमेटी गठित करके उसका समाधान करवाना शिक्षा क्षेत्र में सरकारी स्कूलों को मॉडल बनाने का प्रस्ताव पास होना और इसके अलाबा हर विधानसभा क्षेत्र में हर बिधायक से प्राथमिकताओं के आधार पर बिकास का एजेंडा तैयार करना इस बात का प्रमाण जनता में जा चुका है। कि आज़ादी के वाद राज्य को ऐसा मुख्यमंत्री मिला है। जो जनता की हर समस्या के समाधान के लिए 24 घण्टे ततपर रहते है। यह शब्द कुटलैहड़ के बिधायक देबेन्द्र भुटटो ने मीडिया से बात करते हुए कहे। उन्होंने कहा कि राज्य में मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू डबल नहीं बल्कि ट्रिपल इंजन से बिकास को गति प्रदान कर रहे है। ओर जनता की समस्याओं का समाधान कर रहे है।  भुटटो ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सूक्खूं के अथक प्रयासों से 68 दिनो बाद एसीसी एबम अंबुजा सीमेंट प्लांट खुले है। और हजारो परिवार जो बेरोजगार हुए थे। उन्हें दोवारा रोजगार मिल गया है। और ट्रक यूनियन ने भी राहत की सांस ली है। बिधायक देबेन्द्र कुमार भुटटो ने कहा कि सीएम सुखविंदर सुक्खू दूर गामी सोच बाले मुख्यमंत्री हैं। और हर समय जनता की सेवा के लिए तैयार रहते है। उन्होंने कहा कि सीएम सुखविंद्र सूक्खूं के अथक प्रयासों से राज्य में कई बड़े प्रोजेक्ट्स जो अधर में लटके हुए थे। उसमें से कुटलैहड़ का बहुचर्चित लाठियानी मदली पुल भी था। जिसकी डीपीआर तैयार करवाई गई है। यह सव सीएम सुखविंदर सूक्खूं की बढ़ती सोच का नतीजा है। भुटटो ने कहा कि राज्य के यशस्वी मुख्यमंत्री

द्वारा लिए जा रहे निर्णयों से भाजपा नेताओं को परेशानी भी हो रही है। और जनता के बीच जाकर भाजपा नेता गुमराह भी कर रहे है। लेकिन जनता भाजपा को पहचानती है। कि भाजपा की कथनी और करनी में कितना अंतर है। ज्ञात रहे राज्य के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू ओर कुटलैहड़ के बिधायक देवेंद्र कुमार भुटटो के बीच बड़ी नजदीकियां है। और यह कई बार जगजाहिर भी हो चुकी है। बही मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू द्वारा कुटलैहड़ के बिधायक देबेन्द्र कुमार भुटटो को हर मांग पूरा करने का आश्वासन भी दिया है। और सुक्खू ओर भुटटो की नजदीकियां कुटलैहड़ के विकास को चार चांद लगाएगी। यही जनता में चर्चा भी है।  

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments