Saturday, July 27, 2024
Homeपठानकोटभाजपा महिला मोर्चा साउथ मंडल अध्यक्षा किरण को किया सम्मानित

भाजपा महिला मोर्चा साउथ मंडल अध्यक्षा किरण को किया सम्मानित

पठानकोट( सूरज सैनी)


योगेश्वर मंदिर ट्रस्ट ढाकी रोड की तरफ से एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें विशेष रूप से भाजपा महिला मोर्चा साउथ मंडल की नवनियुक्त अध्यक्षा किरण अरोड़ा को दोशाला व बुके भेंट करके सम्मानित किया गया। इस अवसर पर समारोह में उपस्थित महिलाओं ने कहा कि किरण अरोड़ा को दोबारा जिम्मेदारी मिलने से महिलाओं में खुशी व्याप्त है तथा उन्हें पूर्ण विश्वास है कि वह इस जिम्मेदारी को पूर्ण लगन के साथ निभाएंगी।

नवनियुक्त भाजपा महिला मोर्चा मंडल की अध्यक्ष किरण अरोड़ा ने यह जिम्मेदारी मिलने पर भाजपा पंजाब प्रधान अश्विनी शर्मा, महिला मोर्चा पंजाब प्रधान मीनू सेठी, जिला अध्यक्ष विजय शर्मा व मंडल अध्यक्ष राजकुमार शर्मा का विशेष रूप से धन्यवाद किया और उन्होंने कहा कि उन्हें पार्टी की तरफ से जो भी जिम्मेदारी दी गई है वह उसे पूरी निष्ठा से निभाएंगी । इस अवसर पर उन्होंने इस सम्मान समारोह के लिए योगेश्वर मंदिर ट्रस्ट का विशेष रूप से धन्यवाद किया। इस मौके पर योगेश्वर मंदिर ट्रस्ट की प्रधान अलका महंत, नीलम मेहता, चंचल नंदा, अनीता महाजन, बीना महाजन व अन्य महिलाएं उपस्थित थी ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments