Saturday, July 27, 2024
Homeऊनाबंगाणाडी.ए.वी लठियाणी  के 19 मेधावियों ने टैबलेट हासिल कर बनाया कीर्तिमान 

डी.ए.वी लठियाणी  के 19 मेधावियों ने टैबलेट हासिल कर बनाया कीर्तिमान 


 
राकेश राणा// बंगाणा

शैक्षणिक, खेल जगत तथा सामाजिक सरोकारों में सदैव अब्बल रहने वाले डी.ए.वी पब्लिक स्कूल लठियाणी  के मेधावी सरकारी योजनाओं का भरपूर लाभ उठाने में भी पूरी सामर्थ्य रखते हैं। स्कूल के सत्र 2021-22 में 20 विद्यार्थियों ने हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने पर श्रीनिवास रामानुजन योजना के तहत टैबलेट हासिल किये। 12वीं कक्षा में  बंगाणा ब्लॉक में  पांच विद्यार्थियों को टैबलेट मिले जिनमें से  चार विद्यार्थी  डी.ए.वी लठियाणी  स्कूल के हैं जो कि पूरे क्षेत्र के लिए बड़े गर्व की बात है।


स्कूल के प्रधानाचार्य ने बताया कि दसवीं की परीक्षाओं में टैबलेट प्राप्त करने वाले 15 छात्रों में श्रुति , रितिका, आदर्श , मीनाक्षी ,सक्षम सौम्या ,रितिका ,सूरज चंदेल य यशस्विनी ,कशिका, कनिका रिशिता, अक्षिता ,रिद्धिमा व अथर्व है। 12वीं कक्षा से कनिका शर्मा, रूपाली शर्मा ,ओशिन व इशिता को टैबलेट देकर   सम्मानित किया गया। बच्चों ने यह साबित कर दिया कि यदि मन लगाकर किसी कार्य को किया जाए तो कठिन से कठिन कार्य भी आसान किया जा सकता है। टैबलेट हासिल कर सभी छात्र बहुत खुश दिखें। सभी छात्रों को प्रधानाचार्य श्री नसीब ठाकुर जी व स्टाफ सदस्यों में बधाई दी। प्रधानाचार्य ने बताया कि हमारे छात्र बोर्ड परीक्षाओं में अपना बेहतर प्रदर्शन देकर गतिविधियों में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं। इससे बच्चों में प्रतिस्पर्धा की रुचि बढ़ती है। यही कारण है कि बच्चे सभी  प्रतिस्पर्धाओं में परचम लहरा रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments