Sunday, April 28, 2024
Homeऊनाबंगाणाआज केंद्रीय मंत्री अनुराग के अथक प्रयासों से कुटलैहड़ की जनता का...

आज केंद्रीय मंत्री अनुराग के अथक प्रयासों से कुटलैहड़ की जनता का सपना हुआ साकार


871 करोड़ की लागत से बनने वाले लाठियाणी मंदली पुल का केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने किया शिलान्यास


राकेश राणा// बंगाणा 

कुटलैहड़ विस क्षेत्र के बहुचर्चित लाठियाणी मंदली पुल का मंगलवार को देश के केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी द्वारा 871 करोड़ की लागत से बनने वाले पुल का शिलान्यास करके नया इतिहास लिख दिया है।

एशिया के सबसे बड़े बांध पर स्थित लाठियाणी  मंदली पुल का निर्माण अपने आप में एक इतिहास हैं। और करीब तीन दशकों से राजनीति में घिरे इस पुल पर अब राजनीति पर पूर्ण विराम लग चुका है। ज्ञात रहे राज्य में जब 2017 में भाजपा की सरकार बनी। और कुटलैहड़ को कैबिनेट मंत्रालय का दर्जा मिला था। उस समय से तत्काल मंत्री विरेन्द्र कंवर उक्त पुल निर्माण के लिए केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर और नितिन गडकरी के साथ चर्चा करते रहे। और पहले उक्त पुल का सर्वा करवाया। फिर डीपीआर तैयार करवाई। फिर 871 करोड़ की धनराशि मुहैया करवाई। ज्ञात रहे उक्त पुल निर्माण की भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है। और एक आधुनिक तरीके से पुल का निर्माण होगा। इस पुल के शिलान्यास पर नेताओ की क्या प्रतिक्रिया है,आइए जानते हैं। 
        अगर देश में कोबिड समय न आता तो पुल बनकर तैयार होता,नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने हमीरपुर में लाठियाणी  मंदली पुल के शिलान्यास करने के बाद अपने संबोधन में कहा कि अगर देश में अढ़ाई वर्ष कोविड में व्यतीत नहीं होता। तो आज लठियाणी मंदली बनकर तैयार होता। गडकरी ने बताया कि उक्त पुल निर्माण के लिए केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर एवम पूर्व मंत्री बिरेंद्र कंवर ने काफी महकत की। और कई बार मुलाकात करके पुल निर्माण करवाने के लिए जोर दिया था। उक्त पुल का शिलान्यास पर क्षेत्र की
[3/5, 5:15 PM] Rakesh Rana: लठियाणी मंदली पुल पर होती रही राजनीति,मंत्री गडकरी ने किया सपना साकार,अनुराग ठाकुर
केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि तीन दशकों से जब भी चुनाव आते थे। तो कांग्रेस नेता झूठे शिलान्यास करके लठियाणी मंदली पुल निर्माण के लिए जनता को भ्रमित करते थे। लेकिन हमने पहले पुल निर्माण के लिए बजट में प्रावधान करवाया। फिर भूमि अधिग्रहण करवाने की प्रतिक्रिया को पूर्ण किया। फिर 871 करोड़ की लागत से बनने वाले पुल का शिलान्यास केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के कर कमलों द्वारा किया गया है। पुल निर्माण की स्वीकृति एवम शिलान्यास के लिए प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी का आभार प्रकट करता हूं। और कुटलैहड़ के साथ साथ क्षेत्र की जनता को बधाई देता हूं। 
 लठियाणी मंदली पुल बनाना मेरा सपना था,आज सपना होने लगा साकार ,बिरेंद्र कंवर
पूर्व मंत्री बिरेंद्र कंवर ने कहा कि लठियाणी मंदली पुल बनाना मेरा सपना था। और आज मेरा सपना साकार हो रहा है। जो लोग लठियाणी मंदली पुल निर्माण के समाचार पर जनता को भ्रमित करते थे। और चुनावो के समय झूठी शिलान्यास पटिकाओ को लगाकर जनता को भ्रमित करते थे। आज उक्त पुल का शिलान्यास उनके मुंह पर तमाचा है। आज देश के लोकप्रिय केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने लठियाणी मंदली पुल का शिलान्यास करके कुटलैहड़ ही नहीं बल्कि हमीरपुर बिलासपुर जिले को उना के साथ जोड़ा है। इस बड़ी उपलब्धि के लिए देश के लोकप्रिय प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी,केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर एवम भाजपा के शीर्षक नेताओ का आभार प्रकट करता हूं। 
 
 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments