Sunday, April 28, 2024
Homeऊनाबंगाणाहटली कल्ब में 13 मार्च से शुरू होगी श्री राम कथा, आचार्य...

हटली कल्ब में 13 मार्च से शुरू होगी श्री राम कथा, आचार्य डॉ सुमन शर्मा करेंगे अमृत वर्षा, विपन साजन


राकेश राणा// बंगाणा  

उपमंडल बंगाणा के श्री राम नाटक कल्ब हटली के लगातार सातवी  राम कथा 13 मार्च से शुरू होने जा रही है। और 21 मार्च को कथा विश्राम होगा। 


 व्यास उत्तरी भारत के प्रसिद्ध कथा व्यास आचार्य डॉ सुमन शर्मा जी अपने मुखारबिंद से श्री राम कथा का रसपान करवाएंगे। हटली क्लब के निदेशक बिपन साजन ने जानकारी देते हुए बताया कि श्री राम नाटक कल्ब हटली में लगातार सातवी श्री राम कथा 13 मार्च से 21 मार्च तक होने जा रही है। जिस की तैयारिया कल्ब के जोर शोर से चली हुई है। साजन ने बताया कि 13 मार्च को हटली के गांव रिवाद हनुमान मंदिर से सुबह दस बजे कलश यात्रा निकाली जाएगी। और उपरांत कथा प्रसारण होगा। बही प्रतिदिन की समय एक बजे से शाम चार बजे तक होगा। और रात्रि आरती समय सात से आठ बजे तक रहेगा। और हर दिन भंडारे का आयोजन भी होगा। बही 21 मार्च को विशाल भंडारे का आयोजन होगा। विपन साजन ने बताया कि श्री राम नाटक कल्ब हटली बीते 66 वर्षो से शुद्ध रामायण का मंचन करता आ रहा है। और नवरात्रों में मंच पर प्रभु श्री राम जी की महिमा का गुणगान करता ए रहा है। श्री अयोध्या में श्री राम मंदिर निर्माण एवम प्राण प्रतिष्ठा होने पर श्री राम नाटक क्लब हटली द्वारा विशाल कार्यक्रम किया गया था। और श्री अयोध्या से आए अक्षित दल को घर घर पहुंचा कर श्री राम जी की महिमा का गुणगान किया गया था।  साजन ने कहा कि हर वर्ष कल्ब का हर कार्य जनता के सहयोग से पूर्ण होता है। और श्री राम नाटक क्लब हटली से जुड़ी जनता दिल खोलकर क्लब को दान करती है। और कथा व्यास आचार्य डॉ सुमन शर्मा की अगुआई में कल्ब दिन रात तरक्की की राह पर चलकर आगे बढ़ रहा हैं। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments