Saturday, July 27, 2024
Homeसोलननालागढ़नालागढ़ भाजपा मंडल ने प्रधानमंत्री  के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में सेवा...

नालागढ़ भाजपा मंडल ने प्रधानमंत्री  के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत लगाया रक्तदान शिविर

नालागढ़/ऋषभ शर्मा

नालागढ़ भाजपा मंडल ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत रक्तदान शिविर लगाया ।भाजपा मडंल नालागढ़ द्वारा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन ग्राम पंचायत बघेरी के

भूपिंदर हॉस्पिटल में किया गया। जिसमें नालागढ़ सिविल अस्पताल से ब्लड बैंक की टीम ने अपनी सेवाएं दी और इस दौरान 50 से ज्यादा लोगों ने रक्तदान किया। इस दौरान भाजपा मंडल की टीम ने सभी को मिठाई भी बांटी।
रक्तदान महादान” के भाव से राष्ट्र की स्वास्थ्य सेवा में उत्कृष्ट योगदान के लिए सभी रक्तदाताओं का ह्रदय से आभार ।
इस आयोजन को सफल बनाने के लिए नालागढ़ भाजपा मंडल की पूरी टीम ने एकजुट होकर कार्य किया। पूर्व विधायक लखविंदर सिंह राणा और मण्डल अध्यक्ष मनोहर ठाकुर ने कहा कि इस आयोजन के लिए वे पूरी टीम को बधाई देते है और मुख्यतया खण्ड प्रभारी व जिला कार्यकारिणी सदस्य जतिंदर राणा, मण्डल उपाध्यक्ष गुरिंदर सिंह, मण्डल कोषाध्यक्ष व प्रधान ग्राम पंचायत बघेरी बलदेव सिंह, मण्डल कार्यकारणी सदस्य मनप्रीत सिंह राणा, मण्डल महामन्त्री रमन शर्मा व मण्डल कार्यकारणी सदस्य, पूर्व प्रधान सरदार तेजा सिंह व हरजिंदर सिंह राणा को विशेषरूप इस आयोजन की सफलता पर बधाई देते है।

इस दौरान विधायक लखविंदर सिंह राणा, भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोहर लाल ठाकुर, जितेंद्र राणा, उपाध्यक्ष गुरिंदर सिंह, मण्डल कार्यकारणी सदस्य मनप्रीत राणा, मडंल उपाध्यक्ष देवराज चन्देल, महामंत्री रमन शर्मा, कोषाध्यक्ष व बघेरी पंचायत प्रधान बलदेव सिंह, रणधीर सिंह, किरण राणा, युवा मोर्चा अध्यक्ष सरबजीत सिंह, देवराज चंदेल, पूर्व प्रधान व मण्डल कार्यकारणी सदस्य सरदार तेजा सिंह, उप प्रधान कुंडलू पंचायत रोशन लाल, डॉ भूपेंद्र सिंह, जरनैल सिंह, मण्डल कार्यकारणी सदस्य चरणजीत सिंह, शम्मी बैरछा,यशविन्दर सिंह, रणधीर, हरविंदर,अमन, संजीव,नरिंदर, रोशन लाल,सोनू, गुरबख्श आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments