Saturday, July 27, 2024
Homeसोलननालागढ़नालागढ़ में मुख्यमंत्री का पूरा आशीर्वाद, कांग्रेस प्रत्याशी बावा हरदीप के कहने...

नालागढ़ में मुख्यमंत्री का पूरा आशीर्वाद, कांग्रेस प्रत्याशी बावा हरदीप के कहने पर ही होगा विकास :शिव कुमार ठाकुर

स्वतंत्र हिमाचल/रामशहर
मुनीष शर्मा

नालागढ़ ब्लाक कांग्रेस की बैठक में आगामी लोक सभा चुनाव को लेकर रणनीति तैयार की गई। बैठक में नालागढ़ ब्लाक कांग्रेस इकाई का गठन कर कार्यकर्ताओं को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई। लोकसभा चुनाव को लेकर बैठक में कार्यकताओं में जोश भरा गया।

नालागढ़ के एक निजी होटल में ब्लाक अध्यक्ष हुसन चंद ठाकुर की अध्यक्षता में बैठक हुई जिसमें जिला अध्यक्ष शिव कुमार ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की जबकि कांग्रेस उम्मीदवार व प्रदेश कांग्रेस महासचिव बावा हरदीप सिंह विशेष तौर पर उपस्थित रहे। जिला अध्यक्ष शिव कुमार ने कहा कि पहली बार प्रदेश में संगठन से जुड़े व्यक्ति को मुख्यमंत्री बनने का सौभाग्य मिला है।

सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने एन.एस.यू.आई. से लेकर युवा कांग्रेस व प्रदेश कांग्रेस तक विभिन्न पदों पर जिम्मेदारियां संभाली। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि नालागढ़ से लोक सभा चुनाव में कांग्रेस को बढत दिलाओं तभी हरदीप बावा को शिमला से नई अहम जिम्मेदारी देकर भेजा जाएगा। नालागढ़ में मुख्यमंत्री का पूरा आर्शिवाद है और कांग्रेस प्रत्याशी हरदीप बावा नालागढ़ के विकास के लिये जो कहेंगे उनके अनुसार ही विकास कार्य किए जाएंगे। कार्यकर्ता अभी से चुनाव के लिए जुट जाएंगे।


भाजपा सरकार की ओर से रोके गए कार्यो के लिये मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सुक्खू से जारी करवाया बजट – हरदीप बावा
कांग्रेस प्रदेश महासचिव हरदीप बाबा ने कहा कि प्रदेश मेें कांग्रेस सरकार के बनते ही रामशहर कालेज भवन, ढांग स्कूल में परीक्षा हाल के लिये बजट का प्रावधान कर कार्य शुरू करवा दिया गया है। इसके अलावा रामशहर तहसील ओर पंजैहरा उप-तहसील के लिये बजट जारी करवाकर टेंडर लगवा दिया गया है। इन सभी कार्यो के लिये भाजपा सरकार ने पांच साल मेें बजट जारी नहीं किया। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के लिये कांग्रेस कार्यकर्ता मैदान मेें उतर जाएं। उन्होंने विधायक अपने आप को कांग्रेस सरकार में एसोसिएट मेंबर बता रहे है जबकि उनके कार्यकर्ता सभी भाजपा की विचारधारा से जुड़े हुए है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव मेें कांग्रेस को नालागढ़ से लीड दिलाने की जिम्मेवारी जितनी उनकी बनती है उतनी ही एसोसिएट मेंबर की जो वर्तमान में कांग्रेस सरकार से लाभ ले रहे है। उन्होंनेआजाद विकास मंच पर तंज कसते हुए कहा कि विधायक को विकास मंच बनाने की क्या जरूरत है। विधायक अपने आप में एक बहुत बड़ा मंच है। उन्होंने कहा कि ब्लाक कांग्रेस में हर पंचायत के लोगों को जोडक़र उन्हें जिम्मेदारियां दी गई है। जिन लोगों इकाई में जगह नहीं मिली है वह मायूस न हो उन्हें जिला और राज्य स्तर पर इकाईयो में स्थान दिया जाएगा।


ब्लाक अध्यक्ष हुसन चंद ठाकुर ने कहा कि ब्लाक इकाई का गठन किया गया जिसमें देवीशरण खुल्लर को नालागढ़ शहर का प्रधान बनाया गया है। इसके अलावा सलोचना देवी, अवतार सिंह, नूर सिंह, वरिंद्रे सिंह, राज कुमार, राम गोपाल, भूपेंद्र सिंह, राज कुमार, नंद लाल, सुरजीत सिंह, रामलोक, हरप्रीत सिंह, इंद्रजीत सिंह, रमेश चंद, कांवल सिंह, सोमनाथ, श्रवण सिंह, प्रेम चंद, साई पाल, अमरेंद्र सिंह, दिनेश शर्मा, नित्यानंद, एसके दिवेदी, विजय कुमार, रफी मोहम्मद, मदन सिंह, जगतार खान, रोहित आलम, जितेंद्र सिंह और कासिम आलम, दलबीर सिंह राणा, अनमोल सिंह, अलोक जैन, मनीष राजदेव, अवतार सिंह, इंद्र जीत सिंह, बलवंत सिंह, करनैल सिंह, मूल चंद, पवन कुमार, बिट्टू राणा, कश्मीर सिंह, अवतार सिंह, बलदेव सिंह, गुरवचन सिंह, शिव कुमार, सुरेंद्र सिंह, राम आसरा, हेत राम, नूर द्दीन, अनिल कुमार, लज्जा राम, मुस्ताक खान, खलील मोह मद, बिंदू, सुभाष, दर्शन चौधरी, बहादुर सिंह, बचित्र सिंह, जसबीर सिंह, तेजा सिंह, अशोक, दर्शन सिंह, वंदना देवी, क रतार सिंह, प्रताप सिंह हरमेश सिंह, राम सिंह, कुलवंत सिंह, हरि किशन, दिलबाग खान, करनैल सिंह, सुरेंद्र सिंह, मोहन सिंह, गुरनाम सिंह, राम सिंह, मदन चौधरी, अजायब सिंह, चनन सिंह, कुलदीप सिंह, पुनीत कुमारी, हकीम द्दीन, ठाकुर सिंह, हरबंस सिंह, नथू राम, हाकम सिंह, भूपेंद्र सिंह राणा, भाग राम, जसपाल सिंह समेत 16 लोगों को उपप्रधान, 12 को जनरल सेक्र्रेटरी व 32 को सचिव बनाया गया है।
इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हुसन ठाकुर, पूर्व जिप सदस्य उजागर चौधरी, पूर्व जिप सदस्य यशवंत बावा, पंचायत प्रधान अमरीक सिंह सखी, उपप्रधान जगजीत सिंह, प्रधान राजिन्द्र सिंह, पूर्व प्रधान हेमलता, पूर्व प्रधान सलोचना देवी, राज कुमार राणा, पार्षद अमरेन्द्र सिंह भिंडर, पार्षद महेश गोतम, दलवीर सिंह, पूर्व प्रधान वीरेन्द्र शर्मा, लक्ष्मण सिंह, चनन सिंह, नत्थू राम, जिला कांग्रेस महासचिव प्रिंस शर्मा, जिला युवा कांग्रेस महासचिव अमरजीत सिंह, यशपाल,रोमी आलम, श्याम विनायक, देवीशरण खुल्लर, राज रानी, नीरज शर्मा, भाग सिंह, नालागढ़ ट्रक सोसाइटी कैशियर इन्द्रजीत सिंह, मनजीत सिंह, लक्ष्मी कांत, पूर्व उपप्रधान विजय भल्ला, मदन चौधरी, पूर्व प्रधान अवतार सिंह, छोटू राम, वगा राम, सुरजीत सिंह, रतन लाल, गुरपाल सिंह, शशि कोशल, हाकम सिंह समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments