Saturday, July 27, 2024
Homeसोलनपरगना मलौन में पहली बार राज्य स्तरीय बैशाखी उत्सव का आगाज

परगना मलौन में पहली बार राज्य स्तरीय बैशाखी उत्सव का आगाज

लोहारघाट/यशपाल ठाकुर 

परगना मलौन की माता गढ़वाली काली की तपोस्थली देवभूमि ग्राम पंचायत मलौन तहसील रामशहर जिला सोलन में राजकीय प्राथमिक पाठशाला मलोन खास के प्रांगण में पहली बार राज्य स्तरीय वैशाखी उत्सव 16 संस्कार व लोकगीत संस्कार गीतों के प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन 13 अप्रैल 2023 से 16 अप्रैल 2023 तक किया जा रहा है यह जानकारी अध्यक्ष हिमाचल प्रदेश हिम कला संगम  सतपाल शर्मा देयोथ जिला बिलासपुर और वैशाखी उत्सव कमेटी के पदाधिकारी प्रधान ग्राम पंचायत क्यार कन्यता

Baisakhi 2021:इस दिन है बैसाखी का पर्व, जानिए महत्व तिथि और मान्यताएं - Baisakhi Festival 2021 Date Importance And Way Of Celebrating Baisakhi - Amar Ujala Hindi News Live

रघुराज पराशर प्रधान ग्राम पंचायत मलोन  गोदावरी चौहान  कृष्ण लाल रिटायर्ड फोरमैन  नरेश चौधरी ने दी इस आयोजन में हिमाचल प्रदेश के दूरदर्शन और आकाशवाणी के उच्च कोटि के कलाकार भाग लेंगे इसके साथ संयुक्त रूप से बिलासपुर व सोलन जिला के 35 महिला मंडल व सांस्कृतिक दल भाग लेंगे इसके साथ हिमाचल प्रदेश में मनाए जाने वाले त्योहार व पकवानों का नई पीढ़ी के लिए प्रशिक्षण व ज्ञान प्रदान किया जाएगा

इस आयोजन के समापन पर दिनांक 16 अप्रैल 2023 दोपहर 2:00 बजे बतौर मुख्य अतिथि श्री संजय अवस्थी मुख्य संसदीय सचिव और लोकप्रिय विधायक अर्की होंगे। मुख्य संसदीय सचिव हिमाचल प्रदेश सरकार पधार कर कलाकारों और प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर अपने शुभ संदेश के साथ उनका मान सम्मान बढ़ाएंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री भगत सिंह वर्मा अध्यक्ष इंटक हिमाचल प्रदेश करेंगे। इस वैशाखी उत्सव कमेटी के अध्यक्ष और पदाधिकारियों ने समस्त परिणाम लोन की जनता से विनम्र आग्रह किया है कि आप ज्यादा से ज्यादा संख्या में आकर बाहरी राज्य से आए हुए कलाकारों और अतिथियों का मान सम्मान बढ़ाएं और इस कार्य को सफल बनाने के लिए अपना भरपूर सहयोग और एकजुटता का प्रमाण दें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments