राकेश राणा /बंगाणा
जिला ऊना उपमंडल बंगाणा क्षेत्र में रक्षाबंधन पर्व से गुगा जाहरवीर,बाबा बालक नाथ,बाबा गरीव नाथ, सहित अन्य देवताओं की मंडलियां घर घर जाकर भगवान का गुणगान कर रही हैं।लोग भी इन मंडलियों का गुणगान सुनने के इंतजार में रहते हैं।
![](https://swatantrahimachal.com/wp-content/uploads/2023/09/IMG-20230905-WA0042-1024x768.jpg)
लोगों की आस्था है कि अगर गुगा नवमी तक इन मंडलियों का घर द्वार पर आना बहुत ही शुभ माना जाता है।कुछ लोग अपनी-अपनी इच्छा अनुसार इस मडंलियों को रात भर अपने घर में स्थान देते हैं और भगवान का गुणगान सुनते हैं।इस मौके पर सभी गांव वासियों को निमंत्रण दिया जाता है अपने घर भोजन करने तथा गुणगान सुनने का। लोगों का मानना है कि इससे घर में बुरी आत्माओं का बास नहीं होता है और घर में सुख-समृद्धि और शांति बनी रहती है।