Saturday, July 27, 2024
Homeऊनाबंगाणामोदी सरकार राज्य की कर रही हर सम्भब मदद,राज्य सरकार नहीं दे...

मोदी सरकार राज्य की कर रही हर सम्भब मदद,राज्य सरकार नहीं दे रही केंद्र को श्रेय : कृष्ण पाल शर्मा

बिकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान बल्ह एबम बढ़वार में बोले पूर्ब जिला पार्षद उपाध्यक्ष,राज्य सरकार की एक वर्ष में कोई उपलब्धि नहीं

राकेश राणा //बंगाणा

उपमण्डल बंगाणा बढ़वार एबम बल्ह पँचायत में बिकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान जिला पार्षद उपाध्यक्ष कृष्ण पाल शर्मा ने शिरकत की। कार्यक्रम में पहुँचने पर कृष्ण पाल शर्मा का भव्य स्वागत हुआ। बही जिला पार्षद उपाध्यक्ष कृष्ण पाल शर्मा ने केंद्र के दस वर्षों के कार्यकाल में चल रही योजनाओ से जनता को जागरूक किया। शर्मा ने कहा कि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जनता को उजबला योजना, जल शक्ति मिशन, हिम केयर योजना,80 करोड़ गरीब परिवारों के लिए फ्री राशन, कन्या योजना जैसी तीन दर्जन योजनाओ को धरातल पर उतार कर लाभ पहुंचाया है।

आज देश का हर नागरिक केंद्र सरकार की योजनाओ का लाभ उठा रहा है। शर्मा ने कहा कि जो पाकिस्तान हर दिन सीमा पर हमारे भारतीय सैनिकों को कभी पत्थर बाजी तो कभी छुपकर शहादत देता था। आज वही पाकिस्तान रोजी रोटी के लिए तरस रहा है। कृष्ण पाल शर्मा ने कहा कि जो कांग्रेस अयोध्या में राम मंदिर निर्माण न करवाने के लिए एक दर्जन बकील कोर्ट में खड़ा करती थी। आज वह कांग्रेस जनता की भलाई की बाते करके जनता को गुमराह करने में लगी है।

शर्मा  ने सूक्खू सरकार के एक वर्ष के कार्यकाल पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि पूर्व भाजपा सरकार के समय खोले गए संस्थानो को राज्य की सूक्खू सरकार ने बन्द किया है। और राज्य में बदले की भावना से काम करके कांग्रेस सरकार ने अपना परिचय दिया है।शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार कभी भी अस्थिर हो सकती है। और अपनी गारंटियों के भार से गिर सकती है। क्योंकि सत्ता सरकार और संगठन में कोई तालमेल नहीं है।

सूक्खू सरकार के मन्त्री कुछ और बोलते है। ओर संगठन कुछ और बोलता है। इसलिए राज्य की सूक्खू सरकार ज्यादा दिनों की मेहवांन नहीं है।शर्मा ने कहा कि राज्य में वित्तीय संकट गहराया हुआ है। एक वर्ष में सूक्खू सरकार ने 11 हजार करोड़ का कर्ज लेकर केवल चाहवानो को सत्तासुख भोगने पर खर्च कर रही है। ओर अव 12 सौ करोड़ कर्ज ओर लेने जा रही है।  इस से ज्यादा सूक्खू सरकार की कोई उपलब्धि नहीं है। और न ही सूक्खू सरकार ने एक वर्ष के कार्यकाल में कोई बड़ा बदलाव या फिर राज्य की जनता के लिए कोई कार्य किया है।

उन्होंने कहा कि जल शक्ति मिशन के तहत कुटलैहड के हर घर को नल ओर हर नल के जल उपलब्ध जो रहा है। इसमें केंद्र सरकार के सहयोग से ही हो रहा है। इससे पूर्ब कुटलैहड़ भाजपा मंडल के प्रवक्ता सुरेंद्र हटली एबम अन्य नेताओं ने मोदी सरकार के दस वर्षों का रिपोर्ट कार्ड एबम जन कल्याण नीतियों को जनता के बीच रखा। इस मौके पर जिला परिषद उपाध्यक्ष कृष्ण पाल शर्मा,प्रधान उषा देवी, एससी मोर्चा के जिला अध्यक्ष सुभाष चंद, सुरेंद्र हटली, उपप्रधान गोरख राम, पूर्व प्रधान ब्रह्मी देवी,पूर्व प्रधान राजेश कुमार, वार्ड पंच रीना देवी, अनिता,सरोज, प्रकाश चंद, रविंद्र कुमार, पारुल शर्मा,कुशल कुमारी, जीवन कुमार, निर्मला, सीमा देवी, विजय कुमार, जगदीश कुमार, संजीव कुमार ,राकेश,प्रधान रणजीत सिंह, संतोष कुमारी, पिंकी शर्मा के अलाबा सैंकड़ो लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments