Saturday, July 27, 2024
Homeऊनाबंगाणाकुटलैहड़ के हर घर दस्तक देगा चलो गांव की ओर कार्यक्रम, केंद्र...

कुटलैहड़ के हर घर दस्तक देगा चलो गांव की ओर कार्यक्रम, केंद्र की योजना से जनता को करेगा जागरूक

राकेश राणा //बंगाणा

कुटलैहड़ भाजपा किसान मोर्चा की बैठक मंडल अध्यक्ष चरणजीत शर्मा की अध्यक्षता में होटल रजत में सम्पन्न हुई। इस बैठक में राज्य भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता मदन राणा ने वरिष्ठ अथिति के रूप में शिरकत की।

 

'Let's go to the village' program will knock on every house of Kutlahar, will make the public aware of the Centre's schemeकार्यक्रम में चलो गांव की ओर कार्यक्रम के जिला के सायोजिक बलराम बबलू एवम कुटलैहड़ के स्योजिक सुभाष चंद भी मौजूद रहे। इस बैठक में भाजपा किसान मोर्चा द्वारा चलो गांव की ओर कार्यक्रम को अमलीजामा देने और सफल बनाने पर बल दिया गया। बैठक में कुटलैहड़ भाजपा बूथ के सभी अध्यक्ष एवम प्रभारी भी मौजूद रहे। भाजपा मंडल अध्यक्ष चरणजीत शर्मा ने सभी का बैठक में आने पीआर स्वागत किया।

और राज्य सरकार की नाकामियों को लेकर जमकर हमला बोला। बही केंद्र सरकार द्वारा पेश किए बजट की सराहना की। बही राज्य भाजपा किसान मोर्चा वो प्रदेश प्रवक्ता मदन राणा ने संबोधन में जहा केंद्र सरकार के सफल दस वर्ष की योजनाओं पर प्रकाश डाला। वही भाजपा किसान मोर्चा द्वारा चलाए जा रहे चलो गांव की ओर कार्यक्रम की रूप रेखा बताई।

मदन राणा ने कहा कि सात फरवरी के बाद भाजपा किसान मोर्चा चलो गांव की ओर कार्यक्रम शुरू करने जा रहा हैं। इस चलो गांव की ओर कार्यक्रम के दौरान हर बूथ स्तर के 11 किसान पहरी साथ में बूथ अध्यक्ष प्रभारी एवम सदस्य ही घर दस्तक देकर केंद्र सरकार के दस वर्ष की सभी कल्याणकारी योजनाओं से जनता को जागरूक करेंगे। और केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर द्वारा कुटलैहड़ विस क्षेत्र के लिए कितने करोड़ की धनराशि खर्च करके कुटलैहड़ विस क्षेत्र को बिकास का मॉडल बनाया है। इस पर हर घर हर परिवार के साथ चर्चा करेंगे।

मदन राणा ने कहा की चलो गांव की ओर कार्यक्रम के तहत हर घर हर परिवार तक किसान मोर्चा पहुंच कर उन्हे केंद्र सरकार की जन कल्याण नीतियों से अवगत करवाएगा। ताकि जनता को यह पता चले। कि केंद्र सरकार ने कितनी जन कल्याण नीतियों से जनता को लाभ पहुंचाया है। राणा ने कहा कि भाजपा किसान मोर्चा के सदस्य एवम बूथ अध्यक्ष और प्रभारी अपने बूथ स्तर पर 18 वर्ष की आयु से ऊपर हर महिला से पूछेगा। कि राज्य सरकार द्वारा प्रति माह दी गई 1500 की गारंटी पर कितनी महिलाओ को प्रति माह पंद्रह सौ रुपए मिले है। ताकि गांव की हमारी बहनों को यह पता चले कि कांग्रेस की गर्ंटियों को पूरा करने की कोई गारंटी है। या फिर दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता बने और भारत के लोकप्रिय प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी की हर गारंटी को पूरा करने की पूरी गारंटी हैं। वही बलराम बबलू के कहा कि राज्य सरकार केवल सत्ता सुख भोगने में व्यस्त हैं। और राज्य की जनता और कर्मचारियों के त्राहि त्राहि मची हुई हैं। आज राज्य की जनता अपने आप को ठगा महसूस कर रही है।और राज्य की हर महिला सीएम साहब से हर कार्यक्रम में अपने 15 सौ की मांग कर रही है। इस मौके पर महामंत्री मास्टर रमेश शर्मा मंडल उपाध्यक्ष राजेंद्र रिंकू,राज कुमार प्रधान विजय शर्मा,देवराज राणा,राकेश कुमार के अलावा कई गणमान्य एवम भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments