Saturday, July 27, 2024
Homeऊनाबंगाणाजिन कांग्रेसी नेताओ को जनता बार बार नकारती रही,वह अनुराग ठाकुर से...

जिन कांग्रेसी नेताओ को जनता बार बार नकारती रही,वह अनुराग ठाकुर से मांग रहे हिसाब : अजय ठाकुर

राकेश राणा// बंगाणा

भारत सरकार में सूचना प्रसारण एवम युवा खेल सेवाओं के मंत्री एवम देश के लोकप्रिय नेता अनुराग सिंह ठाकुर को पांचवी बार जिताने के लिए हमीरपुर लोकसभा का हर मतदाता उत्सुक है। और इस बार अनुराग सिंह ठाकुर रिकॉर्ड मार्जन से जीतकर नया इतिहास बनायेगे।The Congress leaders whom the public kept rejecting again and again are demanding accounts from Anurag Thakur: Ajay Thakur

यह शब्द राज्य ह्यूमन राइट विंग के अध्यक्ष एवम जिला उना भाजयुमो सचिव अजय ठाकुर ने जारी ब्यान में कहे। ठाकुर ने कहा कि केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर से वह प्रश्न कर रहे है। जिन्हे प्रो धूमल और अनुराग सिंह ठाकुर और सुरेश चंदेल ने छः बार बढे अंतर से हराया हैं। आज अनुराग सिंह ठाकुर की पहचान देश में युवा केंद्रीय मंत्री के रूप में हो चुकी हैं। और देश के युवा अनुराग सिंह ठाकुर को अपना आइकॉन मानते हैं। ठाकुर ने कहा कि हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र में हर कोई बड़ा कांग्रेस नेता लोकसभा चुनावों में अपनी बढ़ी हार को देखकर चुनाव लड़ने से इंकार कर रहा है। इस से बड़ी  फजीहत राज्य सरकार के लिए और क्या हो सकती है।

अजय ठाकुर ने कहा कि जिला उना में 500 करोड़ से पीजीआई सेटलाइट अस्पताल,लाठियानी मदली पुल निर्माण की स्वीकृति और 922 करोड़ की धनराशि स्वीकृत हमीरपुर के लिए मैडिकल कोलेज बिलासपुर के लिए एम्स अस्पताल के अलावा हमीरपुर लोकसभा के हर विस क्षेत्र में करोड़ो की योजनाएं सड़को के लिए करोड़ो की धनराशि बीते पांच वर्ष केंद्रीय मंत्री रहते हुए दिलाई है। और आज जिस हिमाचल को पूरी दुनिया टीबी में देख रही है।

वह धर्मशाला में अंतराष्ट्रीय खेल मैदान भी अनुराग सिंह ठाकुर ने बनाया है। अगर राज्य सरकार या फिर केंद्र में दस वर्ष यूपीए सरकार के होते हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र में कोई बड़ा प्रॉजेक्ट या फिर कोई योजना आई हो।तो कांग्रेस नेता सार्वजनिक करें। अजय ठाकुर ने कहा कि जो हमीरपुर का छोकरा देश में हमीरपुर लोकसभा का नाम मान सम्मान से हर किसी की जुबान पर ला रहा हो। हम अपने उस चहते नेता पर क्यों मान न करें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments