Saturday, July 27, 2024
Homeऊनाबंगाणादिल्ली में सांसदो के निलंबन पर कुटलैहड़ कांग्रेस ने निकाली जन आक्रोश...

दिल्ली में सांसदो के निलंबन पर कुटलैहड़ कांग्रेस ने निकाली जन आक्रोश रैली

राकेश राणा// बंगाणा

लोकसभा एबम राज्य सभा से 143 सांसदों के लम्बित पर कुटलैहड कांग्रेस ने कुटलैहड़ कांग्रेस अध्यक्ष राम आसरा शर्मा की अध्यक्षता में केंद्र सरकार के प्रति बंगाणा के विश्राम गृह से बाजार के मुख्य चौक तक रोष रैली निकाली। और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारे बाजी की। इस रैली में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कुटलैहड़ कांग्रेस अध्यक्ष राम आसरा शर्मा ने सम्बोधन में कहा कि तानाशाही से कोई सरकार नहीं चलती है। और बीते दस वर्षों से मोदी सरकार का यह हाल बन चुका है। कि जो नेता संसद बिधायक सच्चाई पेश करें। उन्हें या तो सस्पेंड किया जाता है। या फिर सीबीआई ईडी एबम अन्य सरकारी एजेंसियों से प्रताड़ित करवाया जाता है। उन्होंने कहा कि लोकसभा और राज्य सभा से जो कांग्रेस एबम उनके समर्थक दलों के 143 सांसद लम्बित किये है। केंद्र सरकार उन्हें बहाल करें। नही तो यह आंदोलन और भी उग्र हो जाएगा। शर्मा ने कहा कि तानाशाही रवैये के साथ केंद्र में केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह सरकार चला रहे है।

लेकिन सच्चाई न तो झुकती है। ओर न ही खत्म होती है। उन्होंने कहा कि जो संसद लोकसभा या राज्य सभा से निलंबित किये है। उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबन रद्द किया जाए।  इससे पूर्व कुटलैहड़ कांग्रेस के कई बक्ताओ ने अपने बिचार रखे। और केंद्र सरकार के प्रति जमकर भड़ास निकाली। इस मौके पर कुटलैहड़ कांग्रेस अध्यक्ष ,महासचिब प्रवीण शर्मा ,अजय शर्मा ,प्रदेश सचिब देसराज मोदगिल ,कै प्रितम राणा,निरज ठाकुर, लेखराज भारती, प्रकाश चंद शर्मा, अंकित शर्मा, रामरखा शुक्ला, नीरज ठाकुर ,रोशन लाल लंबरदार ,दीपक ठाकुर, देसराज गौतम, रमेश बंगा के अलाबा चार दर्जन कार्यकर्ता मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments