Saturday, July 27, 2024
Homeऊनाबंगाणाकुटलैहड़ के परोइयाँ,चंगर में संकल्प यात्रा में बिपक्ष पर गरजे पूर्व मन्त्री...

कुटलैहड़ के परोइयाँ,चंगर में संकल्प यात्रा में बिपक्ष पर गरजे पूर्व मन्त्री वीरेंद्र कँवर

राकेश राणा// बंगाणा

कुटलैहड़ के कांग्रेस नेता पहले सम्बिधान की भाषा का ज्ञान लें। फिर केंद्र सरकार के प्रति जन आक्रोश रैली निकाले। जो 143 संसद लोकसभा एबम राज्यसभा से पीठासीन ने निलंबित किये है। उस पर उपराष्ट्रपति महोदय पर अभद्र टिप्पणियां एबम उनकी नकल करके सड़क के बीच अभद्र तरीके का आरोप है।

जो चुने हुए संसद उपराष्ट्रपति महोदय की गरिमा को नहीं समझ सकते है। ऐसे सांसदों को निलंबित नहीं बल्कि उनकी सदस्यता ही रद्द करनी चाहिए। यह शब्द पूर्व में मन्त्री रहे एबम राज्य भाजपा उपाध्यक्ष वीरेंद्र कँवर ने ग्राम पंचायत चंगर एबम परोइयाँ में भारत बिकसित संकल्प यात्रा के दौरान मुख्यतिथि शिरकत करते हुए जनता को सम्बोधित करते हुए कहे। कँवर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के नेताओ को केंद्र सरकार द्वारा चलाई गई भारत विकसित संकल्प यात्रा से परेशानी हो रही है। और यात्रा से जनता का ध्यान भटकाने के लिए नित नए हथकण्डे अपना कर जनता को भ्रमित कर रहे है। कँवर ने कहा कि कांग्रेस नेताओं के पास न तो राज्य की सूक्खू सरकार के प्रति एक वर्ष की उपलब्धि में बोलने के लिए कुछ है। और न ही केंद्र में बैठे कांग्रेस नेताओं की कोई उपलब्धि है। जिसे लेकर यह कांग्रेस नेता जनता के बीच जाए। इसलिए जनता को भ्रमित करने के लिए लोकसभा से सांसदो के निलंबन को लेकर जन आक्रोश रैलियां कर रहे है।

 

कँवर ने कहा कि राष्ट्रपति उपराष्ट्रपति प्रधानमंत्री पद की एक गरिमा होती है। और ऐसे पदों पर आसीन होने बाले नेताओ पर अभद्र टिप्पणियां नहीं की जाती है। लेकिन दिल्ली में बैठे बड़े स्तर के कांग्रेस नेता को ही यह ज्ञान नहीं है। जब कांग्रेस का एक संसद उपराष्ट्रपति की नकल बीच सड़क पर कर रहा था। तो कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष महोदय बीडीओ बना रहे थे। जब उन्हें ही इन पदों की गरिमा का ज्ञान नहीं है।

तो कार्य कर्ताओ को क्या ज्ञान होगा। कँवर ने कहा कि आज देश सफलता पर आसमान की ऊंचाइयों को छू रहा है। और हर घर हर जगह केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दस वर्षों की सफलता के चर्चे हो रहे है। जो बिपक्ष को रास नहीं आ रहा है। कँवर ने कहा कि अब तो बिपक्ष केंद्र सरकार द्वारा चलाई गई योजनाओ पर भी टिप्पणियां कर रहा है। कांग्रेस पार्टी कभी देश की जनता का हित नहीं चाहती है। इसलिए ही देश मे 400 से 4 पर पहुँचने बाली है। इस मौके पर जिला परिषद उपाध्यक्ष कृष्ण पाल शर्मा, प्रधान आशा देवी, प्रधान सुनील कुमार, उप प्रधान कुलबीर सिंह,युद्धवीर सिंह,बीडीसी चैयरमैन देवराज शर्मा, एससी मोर्चा के जिला अध्यक्ष सुभाष चंद, कुटलैहड़ भाजपा महामंत्री मास्टर रमेश शर्मा, गुरचैन सिंह, सुरेंद्र सिंह,प्यार चंद, मंजीत सिंह,करनैल, प्रकाश चंद, बलकार सिंह, रंजना, आशा,रेखा, कमला देवी, निर्मला देवी के अलाबा कई गणमान्य लोग मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments