Saturday, July 27, 2024
Homeऊनाबंगाणापूर्व मंत्री बिरेंद्र कंवर ने प्रो सिम्मी अग्निहोत्री के निधन पर जताया...

पूर्व मंत्री बिरेंद्र कंवर ने प्रो सिम्मी अग्निहोत्री के निधन पर जताया दुख

राकेश राणा// बंगाणा

राज्य के डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री की धर्म पत्नि प्रो सिम्मी अग्निहोत्री की अकस्मात मृत्यु पर पूर्व कैबिनेट मंत्री बिरेंद्र कंवर ने दुःख प्रकट किया है। कंवर ने कहा कि प्रो सिम्मी अग्निहोत्री एक नेकदिल और बड़े स्तर की समाज सेविका थी। और हर समय केवल समाज सेवा के लिए खुद और अन्य महिलाओ को प्रेरित करती रहती थी।

 उनकी अकस्मात निधन प्रभु के श्री चरणों में प्रो सिम्मी अग्निहोत्री की आत्म शांति के लिए प्रार्थना करता हूं। और परिवार के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करता हूं। बही कुटलैहड़ भाजपा मंडल ने भी प्रो सिम्मी की अकस्मात मृत्यु पर दुख प्रकट किया है। जिला पार्षद उपाध्यक्ष कृष्ण पाल शर्मा,राज्य भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रवक्ता मदन राणा, अध्यक्ष चरणजीत शर्मा ,महा मंत्री मास्टर रमेश शर्मा, प्रवक्ता सुरेंद्र हटली, प्रधान विजय शर्मा,राजेंद्र मलांगड़, बीडीसी अध्यक्ष देवराज शर्मा, भीष्म कंवर, प्रधान अनिता राणा,राम सिंह ककराना, सतीश शर्मा उर्फ काला,सतीश धीमान , राज्य ह्यूमन राइट बिग के प्रदेश अध्यक्ष अजय ठाकुर, भाजयुमो अध्यक्ष शशि राणा, आदि सभी गणमान्य लोगों ने प्रो सिम्मी अग्निहोत्री के अकस्मात निधन पर दुख प्रकट करते हुए परिवार के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments