Saturday, July 27, 2024
Homeऊनाबंगाणामोदी की गारंटी ओर अनुराग ठाकुर की विकसित यात्रा को उपराष्ट्रपति भी...

मोदी की गारंटी ओर अनुराग ठाकुर की विकसित यात्रा को उपराष्ट्रपति भी कर गए तारीफ : अजय ठाकुर

हमीरपुर लोकसभा से केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर बड़े मार्जन से जिताना युवा मोर्चा का मकसद

राकेश राणा// बंगाणा 

राज्य ह्यूमन राइट बिंग के अध्यक्ष एबम जिला उना युवा मोर्चा के महासचिंव अजय ठाकुर ने रविवार को बंगाणा में मीडिया से बात करते हुए कहा कि केंद्रीय अनुराग मंत्री अनुराग ठाकुर द्वारा  शुरू की गई विकसित भारत संकल्प यात्रा यानी मोदी की गारंटी की गाड़ी का लोगों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। ओर हमीरपुर में आये देश के उपराष्ट्रपति जगदीप धनकड़ भी केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर की जमकर तारीफ कर गए है। इससे यही साबित होता है। कि हमीरपुर का छोकरा अव देश मे भी लोकप्रिय हो चुका है।

अजय ठाकुर कहा कि मोदी की गारंटी गाड़ी को लेकर लोगों की भीड़ जुट रही है और केंद्र सरकार का आभार जता रहे हैं। जिला कुटलैहड़ में 30 नंवबर से शुरू हुई विकसित भारत संकल्प यात्रा अपने अंतिम चरण है। लेकिन इस यात्रा में उमड़ी भीड़ ने साबित कर दिया है कि लोकसभा चुनाव में लगताार तीसरी बार नरेंद्र मोदी व हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से लगातार पांचवी बार अनुराग ठाकुर जीत दर्ज करेंगे।

जागरूकता रथ के द्वारा केन्द्र सरकार की ओर से चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने वर्ष 2047 तक भारत को आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प भी लिया। जिला के सभी विधानसभा में चलाई गई इस यात्रा में सबसे ज्यादा उपस्थिति महिलाओं की रही।

जनता व महिलाओं ने नरेंद्र मोदी की गारंटियों पर विश्वास किया, जबकि प्रदेश की कांग्रेस द्वारा दी गई गारंटियों से जनता परेशान है। प्रदेश सरकार की गारंटी फेल हो गया है, जिससे पूरे प्रदेश में गुस्सा है। प्रदेश में पहली बार हुआ है कि हिमाचल का हर व्यक्ति सुक्खू सरकार से परेशान है, जिसका परिणाम आने वाले लोकसभा चुनाव में साफ देखने को मिलेगा। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान केंद्र में भाजपा की सरकार बनना तय है। इस मौके पर युवा मोर्चा के सदस्य भी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments