Saturday, July 27, 2024
Homeऊनाबंगाणाकेंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर की लोकप्रियता के डर से चुनावी रण से...

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर की लोकप्रियता के डर से चुनावी रण से भाग रहे कांग्रेस नेता : राजेंद्र मलांगड़ 

राकेश राणा// बंगाणा 

केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर की बढ़ती लोकप्रियता से कांग्रेस पार्टी और सुक्खू सरकार में हलचल मची हुई है। और हर कोई कांग्रेस पार्टी का बड़ा चेहरा लोकसभा में मिलने बाली हार से डरकर चुनाव लड़ने से भाग रहा है।

क्योंकि कांग्रेस नेताओं को पता है। कि आने वाले लोकसभा चुनावों में हमीरपुर लोकसभा से अनुराग सिंह ठाकुर बढ़ी बढ़त से लगातार पांचवीं बार जीत कर इतिहास बनाने वाले है।

यह शब्द पूर्व मिल्क फेड निदेशक राजेंद्र मलांगड़ ने जारी ब्यान में कहे। राजेंद्र ने कहा कि केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर की बदौलत हमीरपुर लोकसभा को एक अलग पहचान मिली हैं। और अनुराग सिंह ठाकुर के आशीर्वाद से हमीरपुर लोकसभा में कई बड़ी योजनाएं धरातल पर भी उतरी है। और आज अनुराग सिंह ठाकुर हमीरपुर लोकसभा के सबसे लोकप्रिय नेता बन चुके हैं।

राजेंद्र ने कहा कि श्री अयोध्या में श्री राम मंदिर निर्माण एवम श्री राम जी की प्राण प्रतिष्ठा होकर उन्हें मंदिर में स्थापित करना केंद्र सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि है। और आज पूरा देश श्री राम मय हो चुका है। अब जनता श्री अयोध्या में श्री राम मंदिर निर्माण होने पर भाजपा को अपना मतदान करके शगुन के रूप में देगी। और दूसरा राज्य की सुक्खू सरकार अपने घोषणा पत्र के मुताबिक दस गर्ंटियो में से एक गारंटी भी पूरी नही कर पाई है।  मलांगड़ ने कहा कि राज्य में गांव की महिलाओ में जो कांग्रेस पार्टी ने प्रति माह 1500 रुपए देने की घोषणा की थी। वह 14 माह सरकार के पूरे होने पर महिलाओ को एक माह भी नहीं मिले है।

इसलिए सरकार के प्रति महिलाओ के ज्यादा रोष पनपा हुआ है। और अब महिलाए राज्य सरकार के विपरीत जाकर भाजपा के पक्ष में मतदान करने का मन बना चुकी है। राजेंद्र ने कहा कि केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर की जनता में अपनी एक अलग पहचान हैं। और उन की लोकप्रियता के मुकाबले कांग्रेस का कोई नेता दूर दूर तक नही है। उन्होंने कहा कि उनकी लोकप्रियता के डर से कांग्रेस पार्टी के दिग्गज नेता हार के डर से चुनाव न लड़ने की इच्छा हाई कमान के पास व्यक्त कर रहे है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments