Saturday, July 27, 2024
Homeसोलननालागढ़भारतीय जनता पार्टी मण्डल नालागढ़ की वोटर चेतन महा अभियान की कार्यशाला...

भारतीय जनता पार्टी मण्डल नालागढ़ की वोटर चेतन महा अभियान की कार्यशाला सम्पन्न

नालागढ़/ऋषभ शर्मा

जिसमें बतौर मुख्यातिथि सोलन जिला महामंत्री भरत साहनी पहुंचे और विशेष रूप से भाजपा नेता व पूर्व विधायक लखविन्दर सिंह राणा भी उपस्थित रहे। इस कार्यशाला में आने वाले कुछ समय में भारतीय जनता पार्टी अपने-अपने बुथो पर जाकर के उसका एक-एक कार्यकर्ता 18 साल के होने वाले वर्ष के नौजवानों और जिनकी वोट नहीं बनी है उसको लेकर के एक महा अभियान बूथ स्तर पर चलाएगी। इस दौरान पार्टी के आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी चर्चा की गई।

जिला महामंत्री भरत सहनी ने इस दौरान नई बनने वाली वोटो के महत्व के विषय में त्रिदेवों/ग्राम केंद्र प्रमुखों/ मंडल/जिला/प्रदेश के सभी पदाधिकारिओं व कार्यकारणी सदस्यों को अवगत करवाया। भरत साहनी ने प्रेजेंटेशन के माध्यम से समझाया कि कैसे हम भारतीय जनता पार्टी के लिए नए वोटरों को अपने साथ जोड़ सकते हैं इस पर अपना विषय रखा। इस दौरान पूर्व विधायक लखविंदर सिंह राणा ने अपने सम्बोधन में कहा की हम सभी को मिलकर 2024 के चुनाव के लिए अपने-अपने बूथों की जिम्मेदारी लेनी चाहिए और हर बूथ पर कम से कम 50 नए वोट अवश्य बनाने चाहिए। पूर्व विधायक लखविंदर राणा ने कहा की 2024 का चुनाव आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी या किसी पार्टी विशेष का ना रह कर राष्ट्र के प्रति समर्पित और राष्ट्र की जरूरत पर आधारित है आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जरूरत राष्ट्रहित में भारत को सर्वाधिक है। पूर्व विधायक ने कहा कि वह सभी नालागढ़ के मतदाताओं से अपील करते हैं कि इस चुनाव में व्यक्तिगत राजनीति में न आ कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथ मजबूत करने के लिए मेहनत करनी चाहिए और देश के प्रति देश अपने फ़र्ज़ को निभाना चाहिए। उन्होंने कहा की जो ऐतिहासिक फैसला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 33% आरक्षण महिलाओं को देकर लिया है वह अपने आप में अभूतपूर्व है और महिलाओं के प्रति उनके दिल में सम्मान को दर्शाता है। पूर्व विधायक लखविंदर राणा ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्य राष्ट्र के प्रति समर्पित होता है इसलिए पार्टी के द्वारा दिए गए हर कार्य को मण्डल के साथ मिलकर वह दिल से करते है और जनता को भी इसके प्रति जागरूक करते हैं।

इस दौरान प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संजीव शर्मा, जिला उपाध्यक्ष योगेश्वर राणा, जिला कार्यकारणी सदस्य हरपाल सैणी,मण्डल उपाध्यक्ष नन्दलाल शर्मा,देवराज चन्देल व गुरिंदर सिंह,मण्डल महामन्त्री रमन शर्मा व कृष्ण कुमार, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष धज राणा,जिला सचिव हरविंदर सिंह विक्की, सोलन जिला महिला मोर्चा अध्यक्षा इंदु वैद्य, जिला उपाध्यक्षा सरोज रतन, कार्यालय सचिव दीपिका शर्मा, महिला मोर्चा प्रदेश IT प्रभारी शालिनी शर्मा, SC मोर्चा प्रदेश मीडिया प्रभारी राजोव भल्ला, महिला मोर्चा अध्यक्षा अर्चना कौंडिन्य, महिला मोर्चा महामन्त्री सविता जोशी, युवा मोर्चा अध्यक्ष, सतपाल चौधरी, ST मोर्चा अध्यक्ष दारा चौधरी, मण्डल मीडिया प्रभारी राकेश शर्मा पुरु, मण्डल सचिव मनोहर चन्देल, मण्डल कार्यालय सचिव किरण राणा, मण्डल सोशल मीडिया संयोजक त्रिलोक सैणी, योगेश शर्मा, हरिओम सांख्यान,कार्यकारणी सदस्य मनप्रीत राणा, कार्यकारणी सदस्य बहादुर सिंह, सुभाष, राम लाल,किशोर , मनु कौशिक, बिंदर चन्देल, नंद लाल व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments