राकेश राणा //बंगाणा
जिला ऊना उपमंडल हरोली थाना के अन्तर्गत आते रामपुर पुल के पास टैम्पो छोटा हाथी व कार की आमने सामने टक्कर में कार सवार 80 वर्षीय महिला की मौत हो गई वह 4 अन्य घायल हुए हैं।
![](https://swatantrahimachal.com/wp-content/uploads/2023/02/IMG-20230226-WA0008.jpg)
प्राप्त जानकारी के अनुसार कार चालक मुकेश कुमार(48) पुत्र सगली राम अपनी पत्नी अंजना(45) व माता रत्नीदेवी (80)के साथ कार संख्या(HP-72B-0820) में सवार होकर रामपुर पुल के पास से गुजर रहे थे। कि सामने से आ रहे टेंपो (छोटा हाथी) संख्या ( HP-80A-1688) की आमने सामने टक्कर हो गई। मुकेश कुमार व उनकी पत्नी अंजना को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती कराया गया है।
वहीं टेंपो सवार अजय कुमार(23) पुत्र अवतार सिंह गांव बीटन ,विशाल(21) पुत्र प्रेम सिंह निवासी बढ़ेड़ा तहसील हरोली भी जख्मी हो गए जिन्हें उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में लाया गया। वहीं चैकअप में रत्नी देवी पत्नी सगली राम निवासी ललड़ी तहसील हरोली को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सभी घायलों का इलाज क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में चल रहा है जबकि पुलिस आगामी कार्यवाही कर रही है।