Saturday, July 27, 2024
Homeऊनाबंगाणारामगढ़ धार रेंज के जंगलों में शरेआम अवैध शिकार,प्रशासन को जानकारी तक...

रामगढ़ धार रेंज के जंगलों में शरेआम अवैध शिकार,
प्रशासन को जानकारी तक नहीं


राकेश राणा //बंगाणा

जिला ऊना उपमंडल बंगाणा क्षेत्र की रामगढ़ धार में सर्दियां शुरू होते ही सरकारी जंगलों में अवैध शिकार करने वाले शरेआम घुम रहे हैं।
स्थानीय लोगों में संजीव कुमार,चैन सिंह, सुखवीर सिंह, लक्की सोनी राकेश रोशन लाल, सुरेश कुमार सहित अन्य लोगों का कहना है कि यह लोग झुंड बना कर दिन रात जंगलों में शरेआम अवैध शिकार कर रहे हैं।

कुछ लोग ऐसे भी हैं जो पहले जंगली जानवरों का शिकार कर रहे हैं।बाद में उनका मीट बाजार में तीन गुणा रेट पर बेच रहे हैं।और मोटी रकम अपनी जेव में डाल रहे हैं। परन्तु प्रशासन को जानकारी तक नहीं है।कुछ लोगों का कहना है कि अवैध शिकार करने वालों की प्रशासन के साथ सांठगांठ है इसलिए इन लोगों पर कोई कार्रवाई नहीं हो पा रही है।


जिला ऊना वन विभाग के डीएफओ सुशील राणा का कहना है कि मामला उनके ध्यान में आया है ऐसे लोगों पर सख्त कानूनी कार्रवाई होगी।जो भी लोग सरकारी जंगलों में अवैध शिकार करते हुए पकडे ग ए उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होगी।बहीं पर स्थानीय लोगों से भी सहयोग की अपील की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments