Saturday, July 27, 2024
Homeऊनाबंगाणाभाजयुमो कुटलैहड़ ने बंगाणा लठियाणी थानाकलां में सजाया "नमो टी स्टॉल"

भाजयुमो कुटलैहड़ ने बंगाणा लठियाणी थानाकलां में सजाया “नमो टी स्टॉल”


लगभग 1000 लोगों ने की नमो ऐप्प डाऊनलोड,भाजयुमो ने दी केंद्र सरकार की उपलब्धियों की जानकारी


राकेश राणा //बंगाणा

लोकसभा चुनावों की दस्तक के साथ ही चुनावी हलचलें भी तेज होने लगी है। हिमाचल प्रदेश में भी चुनावों में युवाओं की भी अहम भूमिका को ध्यान में रखते हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा ने फिर से केंद्र में कमल खिलाने के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं।इसी कड़ी में भाजयुमो कुटलैहड़ मण्डल ने मंगलवार को लठियानी में “नमो टी स्टॉल” लगाकर स्थानीय लोगों व युवाओं को केंद्र सरकार की उपलब्धियों व

योजनाओं की जानकारी दी।कुटलैहड़ भाजयुमो अध्यक्ष शशि राणा ने बताया कि इस कार्यक्रम के दौरान लगभग 1000 लोगों को नमो ऐप्प  डाऊनलोड करवाई गई व जानकारी दी गई। नमो ऐप्प के माध्यम से कोई भी व्यक्ति अपने फ़ोन से ही केंद्र सरकार की गतिविधियों व कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी व लाभ उठा सकता है। शशि ने बताया कि भाजयुमो कुटलैहड़ के युवा हर बूथ व हर व्यक्ति तक केंद्र की योजनाओं को ले जाने का कार्य कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि पूरे कुटलैहड़ में अलग अलग स्थानों पर युवा मोर्चा द्वारा इसी तरह के “नमो टी स्टॉल” लगाए जाएंगे और लोगों को जोड़ने का काम किया जाएगा।
भाजयुमो द्वारा विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम व गतिविधियों द्वारा भाजपा के साथ जनता को जोड़ने का प्रयास किये जा रहे हैं।इस दौरान भाजयुमो कुटलैहड़ मण्डल के पदाधिकारियों सहित अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments