Saturday, July 27, 2024
Homeसोलननालागढ़धार्मिक एकता ट्रस्ट ने पूरे देश में चलाया निशुल्क कर्ज मुक्त भारत...

धार्मिक एकता ट्रस्ट ने पूरे देश में चलाया निशुल्क कर्ज मुक्त भारत अभियान

नालागढ़//ऋषभ शर्मा

धार्मिक एकता ट्रस्ट द्वारा पूरे देश में निशुल्क कर्ज मुक्त भारत अभियान चलाया जा रहा है जिसमें कर्ज के दलदल में फंसे लोगों का कर्ज माफ करवाने का प्रयास किया जा रहा है सरकार से मांग की जा रही है कि जिस तरह सरकार बड़े-बड़े उद्योगपतियों का लाखों करोड़ का कर्ज़ा writeoff, underwrite, waveoff या आम भाषा में कहे तो कर्ज माफ करती है

उसी तरह आम जनता को भी राहत दी जाए। अभियान का मुख्य उद्देश्य कर से परेशान लोग जो आत्महत्या कर रहे हैं उन्हें बचाना है भारत सरकार की ही संस्था एनसीआरबी का डाटा है कि पिछले 5 सालों में 50000 से ज्यादा व्यापारियों ने आत्महत्या की है नोटबंदी जीएसटी और लॉकडाउन के बाद बहुत से लोगों के व्यापार खराब हुए हैं लोगों की नौकरियां चली गई हैं और कोरोना के दौरान जिनका कमाने वाला ही डेथ कर गया है ऐसे लोगों का कर्ज माफ होना ही चाहिए हमारा मानना है कि सरकार की इन गलत नीतियों की वजह से जनता कर्ज के दलदल में है उसमें चाहे ( नोटबंदी हो जीएसटी हो या lockdown ) सरकार को एक बार जनता को कर्ज के दलदल से बाहर निकलना ही पड़ेगा
इसी के तहत हिमाचल शिमला लोकसभा में एशिया की सबसे बड़ी ट्रक यूनियन नालागढ़ में कर्ज से परेशान लोगों को अभियान की जानकारी दी गई
इस दौरान हिमाचल प्रदेश प्रभारी विनय शर्मा भारतीय,शिमला जिला के प्रभारी संदीप कंवर भारतीय जी, सोलन जिला के प्रभारी जगदीश ठाकुर भारतीय जी,भागेश शर्मा भारतीय के अलावा अलग-अलग क्षेत्र से आए वालंटियर भी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments