Monday, May 13, 2024
Homeऊनाहरे पेड़ो के काटने पर लगे पूर्ण प्रतिबंध : अभी धीमान

हरे पेड़ो के काटने पर लगे पूर्ण प्रतिबंध : अभी धीमान

ऊना/ललित ठाकुर


जिस तरह देव भूमि में पेड़ पौधों का कटास चला हुआ है उसपर प्रतिबंध जल्द से जल्द लगाया जाए। देव भूमि हिमाचल में जिस तरह से पेड़ पोधे काटे जा रहे है आने वाले टाइम में इनका नामो निशान तक मीट जाएगा। छोटे से लेकर बड़े पहाड़ बिना पेड़ पौधों के ही नजर आएंगे। जो कि देव भूमि हिमाचल की सुंदरता को तो बिगाड़े गे ही और पर्यावरण को भी नुकसान पहुंचाएंगे।

आज से 15 साल पहले इतने घने जंगल हुआ करते थे जो कि अब दूर दूर तक उनका नाम निशान तक मिट चुका है चारों तरफ बस छोटे -छोटे पेड़ ही दिखाई देते है और ऐसे ही कई प्रजातियो के पेड़ पोधों का नामो निशान तक मिट चुका है। देव भूमि हिमाचल में हम नहीं चाहते कि देव भूमि हिमाचल का छिना शल्ली ऐसे ही होते रहे हिमाचल के सीएम महोदय सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू से हम आग्रह करते हैं कि पेड़ पोधौ के कटास को प्रतिबंधित किया जाए ।जिससे देव भूमि का छिना छली होने वचाया जाए व जिससे पर्यावरण सुरक्षित रहे, और हिमाचल की जनता को जागरूक किया जाए अधिक से अधिक पेड़ पोेधे लगाए जाएं न कि कटास किया जाए। जिससे हमारा पर्यावरण भी सुरक्षित रहेगा और देव भूमी हिमाचल की सुंदरता पेड़ पौधों से बनी रहेगी। आपको बता दे अभी धीमान काफी टाइम से बन माफियाओं के खिलाफ आवाज उठाते आ रहे है और जो लकड़ी प्रतिबंधित है कई बार उसका भी कटास उन्होंने पाया है दूर दूर जाकर और बन विभाग की टीम को उसकी जानकारी भी दी है और बन विभाग की टीम ने कारवाई भी की है।अभी धीमान ने बताया कि हम बहुत जल्द एक अभियान शुरू करेगे जिसमें देव भूमि हिमाचल की जनता की राय जानेगे कि देव भूमि हिमाचल में पेड़ पौधों पर कटास पूर्णता प्रतिबंधित होना चाहिए की नहीं ओर ज्यादा से ज्यादा हस्ताक्षर करवाकर एक कॉपी सीएम ऑफिस व राज्यपाल पीएम ऑफिस को सौंपी जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments