लोहारघाट/यशपाल ठाकुर
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लोहारघाट तहसील रामशहर जिला सोलन में 14 जून को बच्चों द्वारा युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन प्रधानाचार्य राजेंद्र कुमार शर्मा की देखरेख में किया गया
![](https://swatantrahimachal.com/wp-content/uploads/2023/06/IMG-20230615-WA0015-1024x768.jpg)
और बच्चों द्वारा संसद प्रतियोगिता की गई इसमें बच्चों द्वारा सत्ता पक्ष और विपक्ष की भूमिका बखूबी निभाई गई इस संसद प्रतियोगिता में प्रधानमंत्री ,वित्त मंत्री ,रक्षा मंत्री, कृषि मंत्री ,शिक्षा मंत्री, स्वास्थ्य मंत्री, और संसद अध्यक्ष पद देकर संसद बनाई गई
![](https://swatantrahimachal.com/wp-content/uploads/2023/06/IMG-20230615-WA0017-1024x768.jpg)
और विपक्ष द्वारा मौजूदा संसद मंत्रियों से प्रश्न किए गए और सत्ता पक्ष मंत्रियों द्वारा बखूबी तरीके से इनका उत्तर दिया तथा संसद में सत्ता पक्ष और विपक्ष में काफी बहस और हंगामा हुआ तथा संसद में बिल भी पारित किया गया।
![](https://swatantrahimachal.com/wp-content/uploads/2023/06/IMG-20230615-WA0016-1024x768.jpg)
इस मौके पर ग्राम पंचायत क्यार कन्यता के प्रधान रघुराज पराशर प्रधान ,यशपाल ठाकुर अध्यक्ष स्कूल प्रबंधन समिति ,उप प्रधान नीलम ठाकुर , नरेश चौधरी और पाठशाला का सारा स्टाफ और स्कूल के सभी बच्चों द्वारा इस युवा संसद कार्यक्रम को बड़े ध्यानपूर्वक देखा और सुना की हमारे संसद में किस तरह कार्यवाही और बिल पारित किया जाता है।