Saturday, July 27, 2024
Homeऊनाबंगाणासही पोषण देश रोशन के तहत बुहाणा में राष्ट्रीय पोषण माह पर...

सही पोषण देश रोशन के तहत बुहाणा में राष्ट्रीय पोषण माह पर एक दिवसीय कार्यक्रम आयोजित 

बंगाणा // राकेश राणा 

उपमंडल बंगाणा क्षेत्र के बाल विकास परियोजना अधिकारी धुंधला के सौजन्य से बुधवार को सर्कल जोल  की पंचायत धनेत के बुहाणा आंगनबाड़ी केंद्र में राष्ट्रीय पोषण माह के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम पंचायत के उप प्रधान अशोक कुमार की अध्यक्षता में आयोजित किया गया ।


इस मौके पर   स्वास्थ्य विभाग की और से मैडम रीता देवी ने स्वस्थ जीवन शैली में पौष्टिक आहार और उचित पोषण का महत्व बताया गया। वहीं, किफायती स्वस्थ आहार विषय पर प्रदर्शनी पोषण मेला लगाया गया। जिसमें विभिन्न आंगनबाड़ी के कार्यकर्ताओ ने प्रतिभाग किया। पर्यवेक्षिका मधु सुमन ने प्रदर्शनी में उपस्थित लोगो को पौष्टिक आहार के बारे में जागरूक किया। स्वस्थ जीवनशैली को अपनाने और जंक फूड से दूरी बनाए रखने की सलाह दी गई।
उन्होने बच्चों को इंद्रधनुष के रंगों के समान थाली में सतरंगी भोजन लेने के लिए प्रेरित किया।    यह सुनिश्चित करने के लिए और अधिक प्रयास करने की आवश्यकता है कि सभी को पौष्टिक भोजन मिले। नशा पर भी रैली पर निकाली।
इस अवसर पर पंचायत धनेत पंचायत के उप प्रधान अशोक कुमार, बार्ड सदस्य बांता राम, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता शिमला देवी,रणधीर सिंह,अशोक ठाकुर सहित अन्य लोग भी उपस्थित रहे। वहीं आंगनबाड़ी केंद्र बुहाणा में पोषण माह दिवस व नशा मुक्ति अभियान के तहत लोगों को भी जागरूक किया गया। फोटो सहित

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments