Saturday, July 27, 2024
Homeऊनाबंगाणासरनोटी चंबोआ खैरियां में फिर से तेंदुआ करने लगा परेशान

सरनोटी चंबोआ खैरियां में फिर से तेंदुआ करने लगा परेशान

राकेश राणा //बंगाणा

जिला ऊना उपमंडल बंगाणा क्षेत्र की डीहर पंचायत के गांव खैरियां सरनोटी चंबोआ सहित अन्य गांवों में जंगली तेंदुआ करने लगा परेशान,

स्थानीय लोगों में पूर्व बीडीसी सदस्य अशोक शर्मा, बार्ड सदस्य सुरेश कुमार,लक्की शर्मा,वांटी शर्मा, श्वेता शर्मा,  मनीशा शर्मा,ममता शर्मा सहित अन्य लोगों का कहना है कि पिछले तीन चार दिन से रात के समय जंगली तेंदुआ घरों के आसपास धुम रहा है। जिससे लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने वन विभाग से उक्त स्थान पर पिंजरा लगाने की मांग की है।

बहीं पर वन विभाग रामगढ़ धार रेंज अधिकारी अश्वनी शर्मा का कहना है कि मामला उनके ध्यान में आया है। जल्द ही वन विभाग के कर्मचारियों को उक्त स्थान पर भेजा जाएगा। ताकि स्थानीय लोगों को तेंदुए की गतिविधियों से आगवत करवाया जा सके।बहीं पर ग्रामीणों से भी अनुरोध किया है कि इस बारे में स्थानीय वन विभाग के कर्मचारियों से संपर्क करें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments