Saturday, July 27, 2024
Homeऊनाबंगाणाप्रभु श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर कुटलैहड़ भाजपा मंडल...

प्रभु श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर कुटलैहड़ भाजपा मंडल ने निकाली झांकी

राकेश राणा// बंगाणा

कुटलैहड़ भाजपा मंडल द्वारा कामधेनु गौशाला थानाखास से जमासनी माता मंदिर तक श्री अयोध्या में प्रभु प्राण प्रतिष्ठा पर श्री राम परिवार की सुंदर झाकी निकाली गई। और सैंकड़ो गाड़ियों के काफिले से जगह जगह झांकी का स्वागत किया गया।

वही माता जमासनी मंदिर पहुंचने पर श्री राम भक्तो ने प्रभु श्री राम जी परिवार सहित आए अपने अराध्य भगवान का भव्य स्वागत किया गया। और आरती उतारी गई। बाद में 11हजार दीपक जलाए गए। जमासनी मंदिर परिसर में श्री मद भागवत कथा भी चल रही है। और आचार्य सुनील वशिष्ठ भक्तो को कथा का रसपान करवा रहे है। जैसे ही झांकी जमासनी मंदीर प्रवेश हुई। वैसे ही कथा व्यास आचार्य सुनील वशिष्ठ ने माहौल को श्री राम मय बना दिया। और श्री राम आए हैं,जरा देर ठहरो राम तमन्ना यही है,आदि भजनों से भगवान श्री राम का स्वागत किया। और भक्तो को खुब नचाया। इस मौके पर पूर्व मंत्री बिरेंद्र कंवर ,मीना कंवर,जिला पार्षद उपाध्यक्ष कृष्ण पाल शर्मा,राम सिंह आदि दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments