Saturday, July 27, 2024
Homeशिमलाहिमाचल दौरे पर आएंगे जेपी नड्डा-अनुराग ठाकुर, विकसित भारत संकल्प यात्रा में...

हिमाचल दौरे पर आएंगे जेपी नड्डा-अनुराग ठाकुर, विकसित भारत संकल्प यात्रा में करेंगे शिरकत

शिमला//यशपाल ठाकुर

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा एवं खेल मामलों के मंत्री अनुराग ठाकुर दो दिन के हिमाचल दौरे पर आएंगे। 15 दिसंबर को राष्ट्रीय अध्यक्ष विजयपुर बिलासपुर पहुंच जाएंगे, जहां उनका रात्रि ठहराव रहेगा। 16 दिसंबर को सुबह दस से 12 बजे तक बिलासपुर में राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया है। उसके उपरांत वह बिलासपुर से सुंदरनगर सडक़ मार्ग द्वारा जाएंगे। नड्डा 12:30 बजे सुंदरनगर पहुंच जाएंगे। दोपहर 12:30 से एक बजे सुंदरनगर में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा अभिनंदन कार्यक्रम एवं रोड शो में भाग लेंगे। दोपहर 1:15 बजे जेपी नड्डा जिला सुंदरनगर के नवनिर्मित भाजपा कार्यालय का उद्घाटन करेंगे। दोपहर 1:30 बजे कार्यालय अवलोकन होगा। दोपहर 1:45 से तीन तीन बजे अभिनंदन एवं संबोधन होगा। उसके बाद जेपी नड्डा सुंदरनगर से मंडी सडक़ मार्ग से जाएंगे।

जहां सांय चार से 5:30 बजे तक वह विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रथ यात्रा के माध्यम से जुड़ेंगे। सांय 5:30 बजे जेपी नड्डा कुल्लू जाएंगे। 17 दिसंबर को दिल्ली के लिए हवाई मार्ग से प्रस्थान करेंगे। वहीं, केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा एवं खेल मामलों के मंत्री अनुराग ठाकुर आगामी 16 और 17 दिसंबर को हिमाचल प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान अनुराग ठाकुर 16 दिसंबर को ऊना जिला के मैहरी में और 17 दिसंबर को टाहलीवाल में विकसित भारत संकल्प यात्रा में भाग लेंगे। 16 दिसंबर को अनुराग ठाकुर बिलासपुर में एक स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके पश्चात कांगड़ा जिले के कलोहा में सेक्टर प्रभारियों संग बैठक करेंगे। देर शाम को अनुराग ठाकुर की बैठक ऊना जिले के जावर में सेक्टर प्रभारियों संग तय है। 17 दिसंबर को अनुराग ठाकुर ऊना जिले के सलोह में सेक्टर प्रभारियों की बैठक लेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments