Saturday, July 27, 2024
Homeऊनाबंगाणाकुटलैहड़ के बसाल में खुला पीएम किसान समृधि केंद्र,पीएम मोदी ने ऑनलाईन...

कुटलैहड़ के बसाल में खुला पीएम किसान समृधि केंद्र,पीएम मोदी ने ऑनलाईन किया उद्घाटन

राकेश राणा /बंगाणा

देश मे किसानों की आर्थिकी मजबूत करने और कृषि उपकरण कम कीमत पर मिलें। उसके लिए प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे देश मे 2,8 लाख प्रधान मंत्री किसान समृधि केंद्र का बीरबार को ऑन लाईन उद्घाटन किया। बही के लिए भी बड़ी सौगात यानी कुटलैहड़ विस क्षेत्र के दी ख्वाजा कॉपरेटिव सोसाइटी बसाल में देश के लोकप्रिय प्रधान मंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी  ने प्रधानमंत्री किसान समृधि केंद्र का ऑन लाईन उद्घाटन किया। बहीं कुटलैहड़ के बसाल में प्रधान मंत्री किसान समृधि केंद्र के खुलने पर कुटलैहड़ भाजपा में खुशी की लहर बनी हुई है।

कुटलैहड़ भाजपा मंडल अध्यक्ष चरणजीत शर्मा ने बसाल में  प्रधान मंत्री किसान समृधि केंद्र खुलने पर मौके पर उपसिथत सभी की तरफ से मंच से प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का आभार प्रकट किया। बहीं राज्य भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष हुकुम सिंह एबम जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र राणा बिशेष रुप से उपसिथत रहे। चरणजीत शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अथक प्रयासों से देश के किसानों की आर्थिकी मजबूत हो रही है। ओर आज देश का किसान दलालों से हटकर अपनी फसलों को सीधा मंडियों में बेच रहा है। शर्मा ने कहा कि 5 बर्षो से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लंबी सोच से किसानों को किसान सम्मान निधि मिल रही है। और बीरबार को प्रधानमंत्री  ने किसानों को किसान सम्मान निधि की एक क़िस्त ओर उनके खाते में डाल दी है।

शर्मा ने कहा कि अब किसानों को प्रधानमंत्री किसान समृधि केंद्र में एक छत के नीचे हर प्रकार के बीज कीट नाशक दवाइयां एबम कृषि उपकरण सस्ते दामों पर मिलेंगे। जो किसानों को ओर बड़ी सुबिधा मिलने से किसानों को फायदा होगा। चरणजीत शर्मा ने कहा कि 2014 में जब से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी में देश की सत्ता को संभाला है।

 

जब से देश के किसानों और गरीबी रेखा से नीचे परिवारों को बड़े स्तर की आर्थिक पैकेज से नबाज़ा जा रहा है। शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी की बदौलत आज भारत देश का नाम दुनिया के हर कोने में इज्जत से लिया जाता है। और भारत देश आज दुनिया मे लोकप्रियता पर प्रथम स्थान पर पहुंच गया है। शर्मा ने कहा कि कुटलैहड़ के बसाल में प्रधान मंत्री किसान समृधि केंद्र खुलने से कुटलैहड़ विस क्षेत्र के किसानों को इसका सीधा लाभ मिलेगा। इस मौके पर राज्य भाजपा  कार्यकारणी सदस्य मनोहर लाल शर्मा,बीडीसी अध्यक्ष देबराज देवू, नबी ठाकुर,गुरदयाल सिंह ,कमल चौधरी,डॉ पंकज डोगरा सजीव ठाकुर के अलाबा सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments