Saturday, July 27, 2024
Homeऊनापेड़ पौधे लगाओ शुद्ध हवा पाओ : चांद ठाकुर

पेड़ पौधे लगाओ शुद्ध हवा पाओ : चांद ठाकुर


राकेश राणा /बंगाणा

उपमंडल बंगाणा के तहत तलाई में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष चांद ठाकुर की अध्यक्षता में पौधरोपण किया। वन विभाग ऊना के सहयोग से एनएसयूआई ने विभिन्न प्रजातियों के करीब 100 से अधिक पौधे रोपित किए। साथ ही कार्यकर्ताओं ने पौधों की देखभाल का संकल्प भी लिया।

एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष चांद ठाकुर ने कहा कि पेड़-पौधे हमारे जीवन में महत्वपूर्ण स्थान रखते हैं। हमें पौधे का पेड़ बनने तक बच्चों की तरह संरक्षण करना चाहिए। पौधा पेड़ बनकर हमें फल देता है। वहीं एक पेड़ सैकड़ों जिंदगियां बचाने में सक्षम होता है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग अज्ञानता और स्वार्थ के चलते पेड़ों की कटाई कर देते हैं। इससे पर्यावरण को नुकसान होता है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण का संरक्षण करना प्रत्येक मनुष्य की नैतिक जिम्मेदारी है। इसके लिए हमें आगे आना चाहिए और दूसरों को भी प्रेरित करना चाहिए। पर्यावरण के संरक्षण के लिए हमें अपने जीवन में एक पेड़ अवश्य लगाना चाहिए। इस अवसर पर अमन, मनी, अभय, आदि, हार्दिक, अर्श, अभी सैणी, धु्रव सैणी, अंकित सैणी, अमन सैणी, महबूब सहित अन्य उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments