अंतोदय मंत्र को लेकर आगे बढ रही भारतीय जनता पार्टी : अविनाश राय खन्ना

(जोगिंदर नगर)क्रांति सूद
प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अंतोदय मंत्र को लेकर आगे बढ रही है तथा इसमें पार्टी अब तक कामयाब भी रही है। उन्होनें यह बातें आज जोगेंद्रनगर में पार्टी के स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में कार्यक्तार्ओ को सम्बोधित करते हुये कहीं। खन्ना ने कहा कि आज सरकार की नीतियों को लाभ देश की अन्तिम पगिंत पर खडे लोगों को मिल रहा है यही भाजपा का मूल उद्वेश्य रहा है। उन्होने कहा कि आज भाजपा विश्व की सबसे बडी पार्टी है पार्टी के 13 करोड से ज्यादा मेंम्बर है।

इस मुकाम पर पहुंचने के लिये करोडों कार्यक्ताओं ने पार्टी को अपने खून पसीने से सिंचा है।आज हम पार्टी का 41 वां जन्म दिवस मनाने जा रहे है। 06 अप्रेल 1980 को पार्टी का गठन हुआ था पार्टी के शुरू में दो सांसद थे,जो बढकर 303 तक पहुंच चुके है। पार्टी ने सत्ता को सत्ता सुख भागने के लिये इस्तेमाल नहीं किया है बल्कि समाज सेवा के तौर पर इसे स्विकार किया है।
पार्टी में अटल जी देश के पहले प्रधानमंत्री बने उनके कार्यो को आज भी देश याद करता है 2014 में मोदी के नेतृत्व में पार्टी को देश के लोगों का आर्शीवाद मिला पार्टी ने बहुमत प्राप्त करते हुये सरकार बनाई। मोदी सरकार ने आते ही देश के लोगों के लिये नीतियां बनाई। आज उन्हीं योजनाओं का लाभ पूरे देश को मिल रहा है बात करें शौचालयों की स्वच्छ भारत मिशन के तहत करोडों घरों में शौचालय बनाये गये।
गरीबों केा मकान बनाये,कंधकार मे जी रहे लोगों को रोशनी पहुंचाई,महिलाओं को उज्जवला योजना के तहत गैस कुनेक्षन उपलब्ध करवाया। गरीब जो बिमारी से बिना इलाज मरने को मजबूूर हो जाता था उसे 5 लाख का स्वास्थ्य बीमा दिया। जम्मू-कश्मीर से धारा 370 समाप्त करके देश का स्विभान वढाया। आज मोदी के दूसरे कार्यकाल मे देश और तक्की की राह पर दौड रहा है।
यह सब संगठन की मेहनत की बदौलत है 6 साल के कार्यकाल में मोदी सरकार के किसी मंत्री पर भ्रष्टचार का एक दाग नहीं लगा है, क्योंकि पार्टी के सत्ता सुख से ज्यादा लोगों की सेवा प्रथम धर्म है। आज विदेशों में भी देश का गौरव वढा है 21 जून को पूरा विश्व योग दिवस मनाता है यह देश के प्रधानमंत्री के प्रयासों से ही सम्भव हो पाया है।
आज देश को चाय बेचने वाला पीएम मिला है तो प्रदेश को किसान के रूप में जयराम जैसे इमानदार मेहनत कस मुख्मंत्री मिला है जय राम के नेतृत्व में प्रदेश विकास के पथ पर दौड रहा है पूर्व मंत्री ठाकुर गुलाब सिंह ने भी कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया। इस अवसर पर महासचिव तेज सिह,अजय सकलानी,कौषाध्यक्ष व प्रवक्ता राजीव सूद, महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष मेघना ठाकुर,भाजयुमो अध्यक्ष गगन ठाकुर,सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।