
स्वतंत्र हिमाचल ( कुल्लू ) जय सिंह
अभियान के तहत नैना माता महिला मंडल की महिलाओं ने गांव व इसके आसपास के क्षेत्रों में सफाई की। प्रधान विमला देवी की अगुवाई में चलाए गए इस अभियान में महिलाओं ने भूलंग गांव को जोड़ने वाले सभी रास्तों पर झाडू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया। महिलाओं ने रास्तों के किनारे उगी कंटीली झाड़ियों को काटकर राहगीरों को राहत पहुंचाई है। तो साथ ही गांव की निकासी नालियों को भी साफ किया है। जिससे कि गंदे पानी की निकासी उचित तरीके से हो सके।
नैना माता महिला मंडल की प्रधान ने कहा कि पंचायत व गांव को स्वच्छ व सुंदर बनाए रखने के लिए महिला मंडल विगत कई वर्षों में अपनी अग्रणी भूमिका निभाता आया है। इस वर्ष भी पंचायत को स्वच्छ बनाने के लिए जागरूकता कार्यक्रम तथा सफाई अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान चंद्रेश ठाकुर, कोलमा देवी, चंद्रमणि, गोपाली देवी, बनीता, सुषमा देवी, मूूरतू देवी, कांता देवी, बैशाखी देवी, किरणवाला, गुड्डी, कांता, चम्बेलू देवी, वीना देवी, शांता देवी, पुष्पा देवी, कौशल्या, यशवंती, गीता देवी, रूपी देवी, निर्मला देवी, वेदवंती, सपना, मीना देवी, सीमा देवी व वीना कुमारी उपस्थित रहीं।