हमें पूरी उम्मीद आउटसोर्स कर्मचारियों को सरकार बनाएगी स्थाई नीति : महेंद्र नेगी
आउटसोर्स कर्मचारियों की बैठक आउटर सिराज भवन में सपन्न
स्वतंत्र हिमाचल
प्रेम सागर चौधरी (कुल्लू)
हमें पूर्ण विश्वास है कि प्रदेश सरकार आउट सोर्स कर्मचारियों के लिए स्थाई नीति बनाएगी। यह भी विश्वास है कि आने बाले बजट सत्र में इसकी घोषणा होगी। यह बात आउट सोर्स कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष महेंद्र नेगी ने यहां आउटर सिराज भवन में बैठक को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने ने कहा कि आउट सोर्स कर्मचारियों को तीन-तीन माह तक वेतन नहीं मिल रहा है। हजारों कर्मचारियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लंबे समय बीत जाने के बावजूद सरकार कर्मचारियों की मांग को दरकिनार कर रही है।
उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के लिए स्थायी नीति न बनने के कारण प्रदेश के 40 हजार आउट सोर्स कर्मचारी दुविधा में हैं। उन्होंने कहा कि आउट सोर्स कर्मचारियों को नियमितीकरण की स्थाई नीति नहीं बनाई जा रही है। ऐसे में कर्मचारियों का शोषण हो रहा है। उन्होंने कहा कि जिला मंडी में आउटसोर्स कर्मचारियों का एक प्रतिनिधि मंडल मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मिला है। मुख्यमंत्री ने कर्मचारियों को मांग पर बजट सत्र 2022-23 में पॉलिसी बनाने का आश्वासन दिया है। अगर सरकार कर्मचारियों के लिए स्थाई नीति बनाती है, तो कर्मचारी चुनावों में सरकार का समर्थन करेंगे। इस रविवार को कुल्लू में एक बैठक का आयोजन किया गया। इसमें सैकड़ों कर्मचारियों ने भाग लिया। इस अवसर पर पारस शर्मा, मदन लाल, राजेश शर्मा, नीलम, टेला देवी, रोहिणी, निरत, दिलेराम आदि उपस्थित रहे।