Saturday, July 27, 2024
Homeऊनाबंगाणाराज्य की जनता का दुर्भाग्य, केंद्र सरकार की योजनाओ को बन्द करने...

राज्य की जनता का दुर्भाग्य, केंद्र सरकार की योजनाओ को बन्द करने में लगी है राज्य सरकार : बिरेंद्र कँवर

राकेश राणा//बंगाणा

कुटलैहड़ विस क्षेत्र के ग्राम पंचायत रायपुर ओर दोवड में भारत बिकसित संकल्प यात्रा का जनता ने जोर शोर से अभिनन्द किया। कार्यक्रम में पूर्ब में मन्त्री रहे एबम वर्तमान में राज्य भाजपा के उपाध्यक्ष बिंरेंद्र कँवर ने शिरकत की। ओर मोदी सरकार की योजनाओ का बखान किया। बिंरेंद्र कँवर ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार की हर गारंटी की गारंटी है।

लेकिन कांग्रेस की गारंटी की कोई गारंटी नहीं है। देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश की जनता को जो भी गारंटी दी। उंसे पूरा किया है। और मोदी सरकार के दस वर्ष का कार्यकाल उपलब्धियों भरा रहा है। कँवर ने कहा कि मोदी सरकार के दस वर्ष के कार्यकाल मे एक भी भ्रष्टाचार नहीं हुआ है। जब कि पूर्ब यूपीए सरकार के समय हर दिन मीडिया में करोड़ो के घोटाले भ्रष्टाचार पढ़ने और सुनने को मिलते थे। कँवर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगर हिमाचल को अपना दूसरा घर मानते है। तो दस वर्षों के कार्यकाल में मोदी सरकार ने हिमाचल को दिल खोलकर मदद भी दी है। और बीते दस वर्षों में करोड़ो की योजनाओ को धरातल पर उतार कर राज्य की जनता को लाभ पहुंचाया है। कँवर ने राज्य सरकार पर भी जमकर हमला बोला

 

कँवर ने कहा कि हिमाचल की जनता का यह दुर्भाग्य है। कि राज्य में एक ऐसी सरकार सत्ता पर काबिज हुई है। जो केंद्र की योजनाओ को बन्द करके ओर केवल सत्ता सुख भोगने में लगी हुई है। बही इससे पूर्व भी कई वक्ताओं ने केंद्र सरकार की योजनाओ का बखान किया। इस मौके पर पूर्व मंत्री विरेंद्र कंवर, जिला परिषद उपाध्यक्ष कृष्ण पाल शर्मा, एससी मोर्चा के जिला अध्यक्ष सुभाष चंद, महामंत्री रमेश शर्मा, सुरेंद्र हटली,महिंद्र पाल डोगरा, जगदीश ठाकुर, प्रधान रीता देवी,उपप्रधान सतनारायण शर्मा, विष्णु दत्त शर्मा, प्रधान बबिता,,नीरज परमार, पारुल शर्मा , पूर्व प्रधान राजेंद्र शर्मा, एलडीएम ऊना जी एस भट्टी, कांगड़ा बैंक के प्रतिनिधि अजय शर्मा, दौलत परमार के अलावा बिभिन्न विभागों से प्रतिनिधि उपास्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments