भाजपा दून मंडल का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग बददी में शुरू
जम्वाल ने बताया पार्टी का इतिहास व विकास
(बद्दी) राकेश ठाकुर
भाजपा दून मंडल का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग शनिवार को बददी में शुरू हुआ।उद्धघाटन सत्र का शुभारंभ प्रदेश भाजपा के महामंत्री त्रिलोक जम्वाल ने प्रथम सत्र में भाजपा का इतिहास व विकास पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि मई 21 अक्टूबर 1951 में जनसंघ की स्थापना हुई। डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष बने।दिसम्बर 1952 में पार्टी का अधिवेशन कानपुर में हुआ। जहां प दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय महामंत्री बने। बहुत उतार चढ़ाव आये। फिर भाजपा की स्थापना 6 अप्रैल 1980 को हुई। जम्वाल ने कहा कि बहुत कम लोग इतिहास बनाते है।बहुत मेहनत करनी पड़ती है।पार्टी ने कार्यकर्ताओं के दम पर प्रदेश व देश मे सरकारें बनाई।और एक राष्ट्रवादी विचार के चलते आज देश मे अनेको बदलाव आए।
हम राष्ट्र के सर्वागीण विकास में विश्वाश रखते है।दूसरे सत्र प्रदेश सचिव जिला प्रभारी पयाल वैध ने 2014 के बाद भारत की राजनीति में आया बदलाव एवम हमारा दायित्व,जिला महामंत्री अमरचंद परिहार ने हमारा विचार परिवार,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीकांत ने आज के भारत की वैचारिक मुख्य धारा,प्रदेश भाजपा उधोग प्रकोष्ठ के सयोजक सुमित शर्मा ने सोसल मीडिया का प्रयोग व राजनीतिक प्रस्ताव जिला सचिव सरवन चंदेल ने प्रस्तुत किया।वर्ग का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया। उसके बाद वंदेमातरम से शुरू हुआ वर्ग देर सायं तक चला जिसमे कुल 121 अपेक्षित सदस्यों में 80 से अधिक प्रतिभागी उपस्थित हुए।
बैठक में त्रिलोक जम्वाल के साथ प्रदेश सचिव पायल वैध,पूर्व विधायक विनोद चंदेल,जलप्रबंधन बोर्ड के उपाध्यक्ष दर्शन सैनी,मण्डल प्रधान बलबीर ठाकुर, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ श्रीकांत,गोपाल ठाकुर, उधोग प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सुमित शर्मा,जिला महामंत्री अमर चंद परिहार,जिला भाजपा उपाध्यक्ष बलविंदर ठाकुर,जिला सचिव सरवन चंदेल,रोशन लाल वशिष्ठ,जिला परिषद के चेयरमैन रमेश ठाकुर,पंचायत समिति धर्मपुर की चेयरमैन जमुना ठाकुर,बीडीसी नालागढ़ के वाईस चेयरमैन प्रेम चंद ठाकुर,नप बददी के चेयरमैन उर्मिल चौधरी, उपाध्यक्ष मान सिंह मेहता,मण्डल महामंत्री कश्मीरी लाल धीमान,खेम चंद ठाकुर,उपाध्यक्ष पूर्ण चंद गुप्ता,कृष्ण कौशल,दुर्गावती,राज कुमार सन्डोली,हुकम चंद कश्यप,जिला परिषद सदस्य अमर चंद संधू,रामेश्वर दास, मेहर चंद,ममता भारद्वाज,हेमंत ठाकुर,हरि चंद बटेढ़,नेक राम, सुरजन सैनी,गुरमैल चौधरी, सुषमा चौहान,वीरेंदर चौधरी, मनोज राणा,कर्म सिंह,देव राज चौधरी,एडवोकेट निशांत ठाकुर,प्रकाश ठाकुर,अनिल शर्मा,तरसेम चौधरी, रानी चौधरी, सुदामा,पवन कुमार,हर्ष वर्धन,पूर्ण सिंह वर्मा,बेअन्त कौर,सुशीला देवी, अंजू भंडारी,देव राज ठाकुर,अवतार सिंह,करनैल सिंह, गिरधारी लाल कश्यप,अमर लाल,प्रेम चंद,छोटू खान,लोकेश दत्ता,संजीव शर्मा,गुरमिंदर मेहता,प्रिंस मेहता,पवन शर्मा,नरेश मेहता,राज कुमार चौधरी,लाल चंद,पवन प्रधान,गुरसेव सिंह,रामजी दास, गुरदेव नन्दपुर,सतीश बडलग व अन्य कार्यकर्ता हाजिर थे।