एकल विद्यालय ग्राम करौहरी में रजत जयंती के उपलक्ष्य पर सम्पन्न हुई तीन दिवसीय श्री राम कथा
स्वतंत्र हिमाचल
(आनी) विनय गोस्वामी
एकल अभियान रामपुर भाग के अंतर्गत अंचल आनी के संच खनाग विद्यालय ग्राम करौहरी रजत जयंती बर्ष 2021 के उपलक्ष्य पर तीन दिवसीय श्री राम कथा का आयोजन किया गया।
श्री राम कथा का शुभारम्भ ग्राम समिति की महिलाओं द्वारा जल यात्रा निकाल कर और मुख्य अतिथि तारा देवी जी ने दीप प्रज्वलित कर किया।
अंचल आनी के व्यास कथाकार कुमारी निर्मला जी ने तीन दिनों तक अपने मधुर स्वर में भिन्न भिन्न प्रकार की चौपाइयों, और प्रसंगों से श्री राम जी के चरित्र पर प्रकाश डाला।
इस कथा आयोजन में मुख्य रूप से मुख्यातिथि तारा देवी, व्यास कथाकार कुमारी निर्मला, संच प्रमुख खनाग फकीर चंद, आचार्या शारदा देवी, दीपा देवी, रमीला देवी सहित गलगभग 200 लोगों ने कथा श्रवण कर श्री राम जी के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। इस आयोजन पर विद्यालय ग्राम से विस्तारक निकाले गए साथ ही समिति निर्माण भी किया गया।